पंचकूला ,8 मई। मोहित हाण्डा, भा0पु0से0, पुलिस उपायुक्त पंचकूला के दिशा निर्देशानुसार जिला मे अपराध की रोकथाम व असमाजिक तत्वो की धरपकड करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 19 पंचकूला की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की हैं। अपराध शाखा की टीम ने गस्त के दौरान एक ट्रक (छोटा हाथी) में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर लेकर जा रहे युवक को अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया ।