Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

Updated on Saturday, October 17, 2026 18:42 PM IST

चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब स्टेट चैप्टर द्वारा पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडी) के सहयोग से पीएचडी हाउस में नेशनल पेंशन सिस्टम-एमएसएमई कार्यबल के लिए एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। सत्र का उद्देश्य स्थानीय उद्योग जगत के नेताओं, व्यापार प्रतिनिधियों और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के बीच रिटायरमेंट प्लानिंग, वित्तीय सुरक्षा और एनपीएस अपनाने से नियोक्ताओं तथा कर्मचारियों को मिलने वाले दीर्घकालिक लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।

पीएचडी हाउस में हुआ जागरूकता शिविर का आयोजन


पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चेप्टर के अध्यक्ष रजनीश बंसल ने क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देने में छोटे व्यवसायों और व्यापार इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। पीएफआरडीए के उप महाप्रबंधक सुधीर सिंह ने पेंशन और सामाजिक सुरक्षा कवरेज का एमएसएमई तथा असंगठित क्षेत्रों में विस्तार करने के बारे में बताया।
उन्होंने व्यवस्थित रिटायरमेंट प्लानिंग के बारे में जागरूकता बढ़ाने और एनपीएस को व्यापक रूप से अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। एचडीएफसी पेंशन फंड के वरिष्ठ प्रबंधक ऐश्वर्य मुद्गल ने एमएसएमई के लिए एनपीएस पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। इसमें उन्होंने एनपीएस के लाभ, नामांकन प्रक्रिया, योगदान संरचना, पोर्टेबिलिटी, ऑनलाइन नामांकन के तरीके, नियोक्ता-कर्मचारी योगदान के फायदे और आयकर अधिनियम के मौजूदा प्रावधानों के तहत मिलने वाले टैक्स लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पीएचडीसीसीआई की पंजाब बैंकिंग और वित्तीय सेवा समिति के सह-संयोजक  शिव शंकर कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनपीएस एक किफायती, सुरक्षित और अत्यंत प्रभावी सामाजिक सुरक्षा साधन है, जो एमएसएमई के लिए कार्यबल की स्थिरता को काफी मजबूत कर सकता है।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X