Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: दवा विक्रेताओं का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा भी है: आरती राव • गुरुग्राम: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर छह दोपहिया वाहन इम्पाउंड • गुरुग्राम: समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करें कार्यकर्ता: डा. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम से धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार • गुरुग्राम: अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया ऐतिहासिक संघर्ष: डॉ. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम का राजीव चौक अंडरपास भाजपा के भ्रष्टाचार का है नरक द्वार: पंकज डावर • गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन • भाजपा सरकार बनते ही पंजाब से नशा समाप्त हो जाएगा:एकता नागपाल • गुरुग्राम के लायंस पब्लिक स्कूल में ‘पंच परमेश्वर’ नाटक का हुआ शानदार मंच • गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद

हरियाणा

गुरुग्राम: दवा विक्रेताओं का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा भी है: आरती राव

Updated on Sunday, November 15, 2026 19:11 PM IST

 
 
 
निखिल
 
गुरुग्राम। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि दवा विक्रेताओं का कार्य केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाजसेवा और जनस्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। जब कोई दवा विक्रेता किसी जरूरतमंद को सही दवा उपलब्ध करवाता है, तो वह किसी व्यक्ति का जीवन बचाने के साथ एक परिवार की खुशियां सुरक्षित रखने में भी योगदान देता है। इसलिए दवा विक्रेताओं को अपनी व्यावसायिक जिम्मेदारी के साथ सामाजिक दायित्वों का भी पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। यह बात उन्होंने रविवार को गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय औषधि सुरक्षा एवं नशामुक्ति जागरुकता कार्यक्रम में कही। सुरक्षित दवाएं, नशामुक्त समाज थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन गुरुग्राम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन तथा हरियाणा ड्रग डीलर्स एसोसिएशन की ओर से किया गया।
 
 
-बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न करने की अपील
-दवा विक्रेताओं से नशे के खिलाफ अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील
 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र एवं हरियाणा सरकार देश और प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश की सबसे बड़ी ताकत युवा हैं, लेकिन नशे की लत युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने के साथ पूरे परिवार को तोड़ देती है। नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस और सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को इसमें अपनी भागीदारी निभानी होगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दवा विक्रेताओं से अपील की कि बिना वैध चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न करें और दवाओं की खरीद-बिक्री में निर्धारित नियमों का पूरी सख्ती से पालन करें। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नकली दवाओं के कारोबार तथा दवा क्षेत्र में भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
उन्होंने दवा विक्रेताओं से तीन महत्वपूर्ण संकल्प लेने का आह्वान किया। पहला-कोई भी दवा विक्रेेता नियमों के विरुद्ध दवाओं की बिक्री नहीं करेगा। दूसरा-अपने प्रतिष्ठान पर उपलब्ध जागरूकता सामग्री और पोस्टर के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों तथा सुरक्षित दवाओं के उपयोग के प्रति जागरूक करेगा। तीसरा नशामुक्ति का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाने में सहयोग देगा। कार्यक्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन हरियाणा के आयुक्त डॉ. मनोज यादव, स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर रिपन मेहता, एएसडीसी राकेश दहिया एवं करण सिंह गोदारा, हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार मनीष मित्तल, गुरुग्राम के सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र बसवाना सहित एफडीए के सभी एसडीसीओ एवं डीसीओ मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर छह दोपहिया वाहन इम्पाउंड

: गुरुग्राम: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर छह दोपहिया वाहन इम्पाउंड

गुरुग्राम: समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करें कार्यकर्ता: डा. अर्चना गुप्ता

: गुरुग्राम: समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करें कार्यकर्ता: डा. अर्चना गुप्ता

गुरुग्राम से धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार

: गुरुग्राम से धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार

गुरुग्राम: अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया ऐतिहासिक संघर्ष: डॉ. अर्चना गुप्ता

: गुरुग्राम: अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया ऐतिहासिक संघर्ष: डॉ. अर्चना गुप्ता

जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अधिकारों और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया ऐतिहासिक संघर्ष : डॉ. अर्चना गुप्ता

: जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अधिकारों और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया ऐतिहासिक संघर्ष : डॉ. अर्चना गुप्ता

गीता का संदेश और भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सबके लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री

: गीता का संदेश और भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सबके लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री

आज हवन-यज्ञ के बाद शहीद स्मारक जनता के लिए खोला गया-अनिल विज

: आज हवन-यज्ञ के बाद शहीद स्मारक जनता के लिए खोला गया-अनिल विज

टेंट पेगिंग वर्ल्ड कप में हरियाणा पुलिस का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम, भारतीय टीम ने जीते तीन कांस्य पदक

: टेंट पेगिंग वर्ल्ड कप में हरियाणा पुलिस का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम, भारतीय टीम ने जीते तीन कांस्य पदक

भाजपा कार्यालय संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ता संवाद और जनसेवा के संकल्प को नई मजबूती देगा : डॉ. अर्चना गुप्ता

: भाजपा कार्यालय संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ता संवाद और जनसेवा के संकल्प को नई मजबूती देगा : डॉ. अर्चना गुप्ता

संतुलित आहार बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव : प्रो. सतीश गंधर्व

: संतुलित आहार बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव : प्रो. सतीश गंधर्व

X