Thursday, 12 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद • गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन • गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव • गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प • चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर • गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया • गुरुग्राम में धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर पांच निर्माण स्थल किए सील • गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा • गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना • पीएचडीसीसीआई ने अमृतसर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों व उनके बच्चों के साथ मनाई दीपावली

हरियाणा

गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद

Updated on Thursday, November 12, 2026 19:21 PM IST

निखिल

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के नवनियुक्त आयुक्त डॉ. पंकज ने गुरुवार को गुरुग्राम पहुंचते ही माता शीतला के दर्शन करके आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार ने मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

-मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की
-पूजा स्थल बोर्ड के सीईओ सुमित कुमार ने मंदिर पहुंचने पर किया स्वागत

 


डॉ. पंकज ने माता शीतला के दरबार में प्रदेश और गुरुग्राम की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत की। माता शीतला मंदिर गुरुग्राम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। डॉ. पंकज का मंदिर पहुंचना और माता का आशीर्वाद लेना उनकी गुरुग्राम में नई जिम्मेदारी की शुरुआत का एक विशेष अवसर रहा। मंदिर परिसर में डॉ. पंकज ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और माता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
बता दें कि वर्ष 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. पंकज ने गुरुवार को नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त का पदभार संभाला। इससे पूर्व वे नगर निगम पानीपत में आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। गुरुग्राम में नई जिम्मेदारी संभालने के साथ ही उन्होंने शहर की स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण, विकास कार्यों की गुणवत्ता और नागरिकों की शिकायतों के प्रभावी समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

 

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन

: गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन

गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव

: गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव

गुरुग्राम: अल्फा वर्ष 2036 में जेन-जी, जेन-जेड के लिए की गई गाड़ी की कल्पना

: गुरुग्राम: अल्फा वर्ष 2036 में जेन-जी, जेन-जेड के लिए की गई गाड़ी की कल्पना

गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प

: गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प

गुरुग्राम: रेलवे रोड पर डिवाइडर में लापरवाही पर भी एक्शन लो सीएम साहब: पंकज डावर

: गुरुग्राम: रेलवे रोड पर डिवाइडर में लापरवाही पर भी एक्शन लो सीएम साहब: पंकज डावर

चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर

: चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर

गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

: गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

गुरुग्राम में धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर पांच निर्माण स्थल किए सील

: गुरुग्राम में धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर पांच निर्माण स्थल किए सील

गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा

: गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा

गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना

: गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना

X