Wednesday, 11 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प • चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर • गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया • गुरुग्राम में धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर पांच निर्माण स्थल किए सील • गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा • गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना • पीएचडीसीसीआई ने अमृतसर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों व उनके बच्चों के साथ मनाई दीपावली • रोहतक: जेठपुर के स्कूल में 10 साल तक सेवाएं देने वाले शिक्षक हरि ओम वर्मा हुए सेवानिवृत • गुरुग्राम: मारुति सुजुकी की डिजायर कार 3.5 मिलियन के उत्पादन से हुई पार • गुरुग्राम में मिल्हे ने खोला नया एक्सक्लूसिव शोरूम

हरियाणा

गुरुग्राम: रेलवे रोड पर डिवाइडर में लापरवाही पर भी एक्शन लो सीएम साहब: पंकज डावर

Updated on Wednesday, November 11, 2026 19:25 PM IST


निखिल

गुरुग्राम। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने बुधवार को ओल्ड रेलवे रोड के डिवाइडर की दुर्दशा दिखाते हुए भाजपा सरकार, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकारी काम में लापरवाही और भ्रष्टाचार देखना है तो ओल्ड रेलवे रोड पर जाकर देख लीजिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि रेलवे रोड पर हुए इस घटिया काम की जांच कराकर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज की जाए। हकीकत तो यह है कि यह काम हुआ ही नहीं।

-ना विधायक, ना पार्षद और ना अधिकारी इस पर ध्यान दे रहे
-पांच महीने पहले घटिया तरीके से लगाई टाइलें उखाडऩे के बाद लगाई ही नहीं
-जांच होनी चाहिए कि इस काम के बिल पास हुए या नहीं


पंकज डावर ने कहा कि कबीर भवन चौक से आगे रेलवे रोड तक डिवाइडर पर पांच महीने पहले लॉकिंग टाइलें लगाई गई थीं। काम इतना घटिया था कि कोई भी देखकर बता दे कि इसमें बड़ी लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार हुआ है। अगर भ्रष्टाचार न हुआ होता तो यह काम बहुत बढिय़ा हो जाता। ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत इसमें दिख रही है। पहली बार जब यह डिवाइडर पर टाइलें लगाई गई तो ना टाइलों के लॉक मिलाए गए, ना लेवल सही किया गया। टाइलें बेतरतीब तरीके से, काफी गैप छोडक़र, ऊबड़-खाबड़ लगा दी गईं।

 

 

डावर ने कहा कि उन्होंने 9 जुलाई 2026 को इस मुद्दे को उन्होंने उठाया था। आवाज उठाने के अगले ही दिन ठेकेदार ने टाइलों को दोबारा लगाने के नाम पर उखाडक़र एक जगह इकट्ठा कर दिया। लेकिन आज पांच महीने बीतने के बाद भी टाइलें ज्यों की त्यों पड़ी हैं। उन्हें दोबारा लगाने की शुरुआत तो क्या सोचा तक नहीं हुई है।
डावर ने कहा कि जनता की कमाई को इस तरह बर्बाद करने का अधिकार किसी को नहीं है। अगर सीएम साहब सच में भ्रष्टाचार पर एक्शन लेना चाहते हैं तो रेलवे रोड पर इस लापरवाही पर भी एक्शन लें। इस काम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह जांच होनी चाहिए कि इस काम के बिल पास हुए या नहीं, पेमेंट हुई या नहीं। दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प

: गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प

चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर

: चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर

गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

: गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

गुरुग्राम में धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर पांच निर्माण स्थल किए सील

: गुरुग्राम में धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर पांच निर्माण स्थल किए सील

गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा

: गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा

गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना

: गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना

*झींगा पालकों के लिए प्रदेश सरकार ने सोलर सिस्टम सब्सिडी की सीमा बढ़ाई :श्याम सिंह राणा*

: *झींगा पालकों के लिए प्रदेश सरकार ने सोलर सिस्टम सब्सिडी की सीमा बढ़ाई :श्याम सिंह राणा*

*यमुनानगर के बिलासपुर में 20 से 24 नवम्बर तक आयोजित होगा पांच दिवसीय राज्य स्तरीय कपालमोचन मेला*

: *यमुनानगर के बिलासपुर में 20 से 24 नवम्बर तक आयोजित होगा पांच दिवसीय राज्य स्तरीय कपालमोचन मेला*

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा  दिवस पर किया नमन                   

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा  दिवस पर किया नमन                  

*अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव भारतीय ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता का वैश्विक उत्सव*   

: *अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव भारतीय ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता का वैश्विक उत्सव*  

X