निखिल
गुरुग्राम। प्रीमियम घरेलू उपकरणों की जर्मन निर्माता कंपनी मील्ह ने भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-1 स्थित प्लाजा मॉल में अपने नए एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। इस शोरूम का उद्घाटन मील्ह यूएई एवं इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सवाया सवाया, मील्ह इंडिया के कंट्री मैनेजर सुनील पुनिया तथा डावर्स ओपन वल्र्ड के वीरेंद्र और मानव दावर ने संयुक्त रूप से किया। यह शोरूम दिल्ली-एनसीआर के विवेकशील और लग्जरी पसंद ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जहां ग्राहक जर्मन कारीगरी, इंजीनियरिंग और आकर्षक डिजाइन का बेजोड़ संगम देख सकेंगे।
-लग्जरी होम अप्लायंसेज की दुनिया का मिलेगा अनूठा अनुभव
नए शोरूम में किचन, लॉन्ड्री और अन्य विशेष श्रेणियों के लिए मील्ह के प्रीमियम बिल्ट-इन होम अप्लायंसेज की पूरी रेंज मौजूद है। ग्राहक यहां ब्रांड की उत्कृष्टता और बेहतरीन कार्यक्षमता को एक विशेष वातावरण में महसूस कर सकते हैं। इस शोरूम की सबसे बड़ी खासियत इसका लाइव किचन स्टूडियो है, जहां मील्ह के शेफ ग्राहकों को उत्पादों का लाइव डेमो देकर उनका प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करते हैं। इसके माध्यम से ग्राहक उत्पादों की विशेषताओं और कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकते हैं और अपने आधुनिक घरों के लिए सही चुनाव कर सकते हैं।
कंपनी का मानना है कि गुरुग्राम का तेजी से बढ़ता लग्जरी रेजिडेंशियल मार्केट, शहर का विस्तारित कॉर्पोरेट परिदृश्य और विकसित होता शहरी बुनियादी ढांचा प्रीमियम होम अप्लायंस ब्रांड्स के लिए नए अवसर खोल रहा है। आज घर के मालिक ऐसे उपकरणों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो डिजाइन, तकनीक और कार्यक्षमता का बेहतरीन संगम हों। यह नया शोरूम भारत में मील्ह का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है और यह इस क्षेत्र के बढ़ते लग्जरी मार्केट में कंपनी के विश्वास को दर्शाता है।