Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Updated on Saturday, October 10, 2026 18:56 PM IST

जीरकपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला द्वारा प्रयोग फाउंडेशन के सौजन्य से इश्मिता होम्स ढकोली में आज निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 80 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और चिकित्सकों के परीक्षण के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इश्मिता होम्स सोसायटी के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि अध्यक्षता प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की और कनुभाई फ्रैगनेंस के डायरेक्टर एवं समाजसेवी रितेश महेश्वरी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

प्रयोग फाउंडेशन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को आमजन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध : संजीव शर्मा
आयुर्वेद रोगों के उपचार के साथ स्वस्थ जीवन जीने की पद्धति : प्रबोध


एसोसिएट प्रोफेसर एवं कैंप प्रभारी डॉ. प्रबोध एम येरावर की अगुवाई में चिकित्सकों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य जांच की और उन्हें मौसम परिवर्तन में होने वाली बीमारियों के बचाव बारे अवगत कराया। इश्मिता होम्स सोसायटी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति है। आयुर्वेद में हर असाध्य रोग का उपचार है। आमजन को आयुर्वेद को अपनाते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए।
प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला के सहयोग से संस्था आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को आमजन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। निशुल्क चिकित्सा शिविरों के जरिये आयुर्वेद के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है।  
एसोसिएट प्रोफेसर एवं कैंप प्रभारी डॉ. प्रबोध एम येरावर ने बताया कि आयुर्वेद के साथ आमजन को जोडऩे के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आयुर्वेद रोगों के उपचार के साथ स्वस्थ जीवन जीने की पद्धति है, जिसमें रोगों के उपचार से पहले व्यक्ति को स्वस्थ रखने पर जोर दिया जाता है।


एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. स्वर्ण आकाशदीप ने लोगों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि शिविर में पाचन संबंधी बीमारियों, चमड़ी रोग, जोड़ों का दर्द, हड्डियों से संबंधित बीमारियां, शुगर, बीपी, सर्वाइकल बीमारियों से संबंधित 80 से ज्यादा लोग पहुंचें, जिन्हें चिकित्सकों के परीक्षण के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। निशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन में कनुभाई फ्रैगनेंस का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर इश्मिता होम्स सोसायटी के पूर्व प्रधान मंगत राम, सचिव संदीप, महासचिव अनिल कुमार, मेडिकल ऑफिसर डॉ. भवकीर्ति, नर्सिंग ऑफिसर दुष्यंत लवानिया, फार्मासिस्ट पायल तथा एमटीएस अजय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

पंजाब में सौ किलोमीटर चलकर हेरिटेज आर्किटेक्चर पर शोध करेंगी बेंगलुरु की आर्किटेक्ट गीता बालकृष्णन

: पंजाब में सौ किलोमीटर चलकर हेरिटेज आर्किटेक्चर पर शोध करेंगी बेंगलुरु की आर्किटेक्ट गीता बालकृष्णन

X