चंडीगढ़। खानपान व जीवनशैली में बदलाव के कारण महिलाओं में पीसीओडी की समस्या, अनियमित पीरियड्स व बालों के झडऩे की समस्या लगातार बढ़ रही है। यह समस्याएं प्रत्येक आयु वर्ग की महिलाओं के साथ हो रही हैं।
उक्त विचार वेलनेस वुड्स की संस्थापक डॉ.विभा बावा ने स्थानीय बापूधाम में इंफोसिस फाउंडेशन के सहयोग से प्रयोग फाउंडेशन व अर्पण ट्रस्ट द्वारा प्रोजेक्ट आरंभ के तहत चलाए जा रहे कौशल विकास केंद्र में महिलाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
डॉ. विभा बावा पिछले 14 वर्षों से आयुर्वेद, क्लिनिकल डाइटेटिक्स एवं हेल्थ एजुकेशन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनका उद्देश्य लोगों को बीमारियों से बचाव, सही खानपान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
प्रयोग फाउंडेशन ने वेलनेस वुड्स के साथ किया जागरूकता शिविर का आयोजन
महिलाओं प्रदान की मुफ्त दवाइयां
डॉ. विभा बावा ने कहा कि सही जानकारी, संतुलित खानपान और समय पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहतर जीवन की नींव है। हर महिला अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे और स्वस्थ जीवनशैली अपनाए। डॉ.विभा बावा ने महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें पीसीओडी, अनियमित पीरियड्स, बालों का झडऩा, पैरों में दर्द एवं सामान्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने आयुर्वेद एवं क्लिनिकल न्यूट्रीशन के आधार पर संतुलित खानपान, सही पोषण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इस अवसर पर वेलनेस वुड्स की ओर से महिलाओं को मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स एवं बायोटिन टैबलेट्स वितरित की गइ्र। उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के अनुसार पोषण एवं वेलनेस उत्पादों की जानकारी भी साझा की गई। वेलनेस वुड्स के माध्यम से आयुर्वेद एवं पोषण के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए हेल्थ और वेलनेस सपोर्ट उत्पाद उपलब्ध कराए जाते हैं। इस अवसर पर केंद्र की संचालिका फरजाना समेत कई गणमान्य मौजूद थे।