Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: 50 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता व उनकी रिटायर्ड मां बनीं साध्वी • गुरुग्राम: एम3एम इंडिया व न्यूयॉर्क की लग्जरी घड़ी बनाने वाली कंपनी जैकब एंड कंपनी मिलकर बनाएंगी प्रोजेक्ट • गुरुग्राम: भारत में पहली बार एआई से डिजाइन सिरेमिक डिस्क अमेरिकी व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित • गुरुग्राम: लायंस स्कूल में एनसीसी शक्ति, देशभक्ति व लीडरशिप का दिखा संगम • अक्षय शर्मा को मिला हल्का उत्तरी के दिग्गजों से समर्थन • गुरुग्राम: दवा विक्रेताओं का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा भी है: आरती राव • गुरुग्राम: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर छह दोपहिया वाहन इम्पाउंड • गुरुग्राम: समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करें कार्यकर्ता: डा. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम से धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार • गुरुग्राम: अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया ऐतिहासिक संघर्ष: डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा

गुरुग्राम: 50 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता व उनकी रिटायर्ड मां बनीं साध्वी

Updated on Tuesday, November 17, 2026 19:38 PM IST

निखिल


गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में मल्टीनेशनल कंपनी फॉक्सवैगन में 50 लाख रुपये सालाना पैकेज पर नौकरी करने वाली 37 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता जैन ने अपनी मां शिरोमणी (61) के साथ दीक्षा दी। अब दोनों मां-बेटी जैन साध्वी बन गई हैं। अक्षिता अब तक फिएट कंपनी, मर्सिडीज बेंज और फॉक्सवैगन जैसी कंपनियों में नौकरी कर चुकी हैं, जबकि उनकी मां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 37 साल नौकरी करने के बाद चीफ मैनेजर के पद से रिटायर हुई हैं। दोनों मां-बेटी पंजाबी हिंदू परिवार से हैं।

-इंडियन ऑयल से चीफ मैनेजर रिटायर अक्षिता की मां ने भी चुना अध्यात्म का रास्ता

दीक्षा से पहले मंगलवार को जोधपुर में उनका वरघोड़ा निकाला गया। इसमें जैन समाज के साधु-साध्वियों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अक्षिता की मां शिरोमणी बजाज का जन्म 18 अक्टूबर 1965 को दिल्ली के मोती नगर में हुआ था। उन्होंने बीए और लाइब्रेरी साइंस में बीलिब की डिग्री हासिल की। शिरोमणी ने छह जनवरी 1988 को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में नौकरी शुरू की थी। 31 अक्टूबर 2025 को चीफ मैनेजर के पद से रिटायर हुईं। इस तरह उन्होंने आईओसीएल में 37 साल से अधिक समय तक सेवाएं दीं। शिरोमणी के पति सुनील बजाज का निधन हो चुका है। उनकी दो बेटियां अक्षिता और आशिमा हैं। आशिमा की शादी हो चुकी है। उनके परिवार में दामाद सिद्धार्थ बजाज और चार साल की नातिन इनायत भी हैं। शिरोमणी का परिवार मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। वह फिलहाल गुरुग्राम में रह रहा है।

अक्षिता जैन (37) गुरुग्राम की रहने वाली हैं। उन्होंने 2013 से 2015 तक गुरुग्राम की नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की। इसके बाद आईआईएम बेंगलुरु से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन किया। उन्होंने 2015 से 2017 तक फिएट ऑटो में काम किया। इसके बाद 2018 से 2025 तक मर्सिडीज बेंज में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर सेवाएं दीं। वर्ष 2025 से 2026 तक वह फॉक्सवैगन में ग्लोबल ऑपरेशन मैनेजर रहीं। इस दौरान उन्होंने दुनिया के पांच अलग-अलग लोकेशन का संचालन संभाला। वर्तमान में उनका सालाना पैकेज 50 लाख रुपए था।

अक्षिता ने आध्यात्मिक जीवन की ओर रुख करने की वजह बताते हुए कहा कि वह उस पीढ़ी से हैं, जिसने फोन और इंटरनेट को आते हुए देखा है। जब कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर काम शुरू हुआ तो उन्हें महसूस हुआ कि एआई और डेटा सेंटर से जुड़ी गतिविधियों में भी सूक्ष्म जीवों की विराधना हो सकती है। उन्होंने बताया कि एक डेटा सेंटर बनाने के लिए बड़े स्तर पर जमीन की खुदाई करनी पड़ती है। इससे मिट्टी में रहने वाले कई सूक्ष्म जीव प्रभावित हो सकते हैं। इस विचार ने उनके भीतर अहिंसा और जीवों के प्रति करुणा का भाव और मजबूत किया। धीरे-धीरे उनका झुकाव आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ता चला गया। शिरोमणी का कहना है कि परिवार को पहले से ही उनके आध्यात्मिक झुकाव के बारे में पता था। नौकरी और सांसारिक जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद उन्होंने वैराग्य का मार्ग चुनने का निर्णय लिया।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: एम3एम इंडिया व न्यूयॉर्क की लग्जरी घड़ी बनाने वाली कंपनी जैकब एंड कंपनी मिलकर बनाएंगी प्रोजेक्ट

: गुरुग्राम: एम3एम इंडिया व न्यूयॉर्क की लग्जरी घड़ी बनाने वाली कंपनी जैकब एंड कंपनी मिलकर बनाएंगी प्रोजेक्ट

गुरुग्राम: भारत में पहली बार एआई से डिजाइन सिरेमिक डिस्क अमेरिकी व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित

: गुरुग्राम: भारत में पहली बार एआई से डिजाइन सिरेमिक डिस्क अमेरिकी व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित

गुरुग्राम: लायंस स्कूल में एनसीसी शक्ति, देशभक्ति व लीडरशिप का दिखा संगम

: गुरुग्राम: लायंस स्कूल में एनसीसी शक्ति, देशभक्ति व लीडरशिप का दिखा संगम

सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत

: सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत

पंचकूला के एग्रोमॉल में कार्यालय उपयोग के लिए दुकानें किराये पर उपलब्ध

: पंचकूला के एग्रोमॉल में कार्यालय उपयोग के लिए दुकानें किराये पर उपलब्ध

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा

गैंगवार के चलते हुई हत्या के मामले में STF रोहतक व झज्जर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो मुख्य शूटर गिरफ्तार

: गैंगवार के चलते हुई हत्या के मामले में STF रोहतक व झज्जर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो मुख्य शूटर गिरफ्तार

हर गुदा रोग बवासीर नहीं होता : संकोच त्यागें, समय पर जांच कराएं

: हर गुदा रोग बवासीर नहीं होता : संकोच त्यागें, समय पर जांच कराएं

स्वास्थ्य संरक्षण और संतुलित जीवनशैली का आधार है आयुर्वेद : प्रो. सतीश गंधर्व

: स्वास्थ्य संरक्षण और संतुलित जीवनशैली का आधार है आयुर्वेद : प्रो. सतीश गंधर्व

अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क मामले में हरियाणा एटीएस को बड़ी सफलता, दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार

: अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क मामले में हरियाणा एटीएस को बड़ी सफलता, दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार

X