Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: एम3एम इंडिया व न्यूयॉर्क की लग्जरी घड़ी बनाने वाली कंपनी जैकब एंड कंपनी मिलकर बनाएंगी प्रोजेक्ट • गुरुग्राम: भारत में पहली बार एआई से डिजाइन सिरेमिक डिस्क अमेरिकी व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित • गुरुग्राम: लायंस स्कूल में एनसीसी शक्ति, देशभक्ति व लीडरशिप का दिखा संगम • अक्षय शर्मा को मिला हल्का उत्तरी के दिग्गजों से समर्थन • गुरुग्राम: दवा विक्रेताओं का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा भी है: आरती राव • गुरुग्राम: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर छह दोपहिया वाहन इम्पाउंड • गुरुग्राम: समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करें कार्यकर्ता: डा. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम से धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार • गुरुग्राम: अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया ऐतिहासिक संघर्ष: डॉ. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम का राजीव चौक अंडरपास भाजपा के भ्रष्टाचार का है नरक द्वार: पंकज डावर

धर्म कर्म

गुरुग्राम: भारत में पहली बार एआई से डिजाइन सिरेमिक डिस्क अमेरिकी व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित

Updated on Tuesday, November 17, 2026 19:23 PM IST

निखिल


गुरुग्राम। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से अलग से डिजाइन की गई आर्टिफिशियल लंबर डिस्क का दुनिया का पहला डॉक्यूमेंटेड ह्यूमन इम्प्लांटेशन भारत में सफलतापूर्वक किया गया है। यह दावा किया है पारस हेल्थ गुरुग्राम के आर्थोपेडिक्स स्पाइन और लिंब रिकंस्ट्रक्शन के डॉयरेक्टर डॉ वी. आनंद नाइक ने।

-90 मिनट में अमेरिकी सीईओ चलने में हुए सक्षम
-चिकित्सकों ने पहली बार इस तरह के सफल प्रयोग का किया दावा


डॉयरेक्टर डॉ वी. आनंद नाइक ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि निवालोन इवोफ्लेक्स एक नई पीढ़ी की आर्टिफिशियल डिस्क है। इसे मरीज की जरूरत के अनुसार विशेष तौर पर तैयार किया गया है। यह बिना धातु वाली 3डी प्रिंटेड सिरेमिक विस्कोइलास्टिक डिस्क है। अब तक आर्टिफिशियल डिस्क रिप्लेसमेंट सर्जरी में पहले से तय आकार और बनावट वाले इम्प्लांट का इस्तेमाल किया जाता रहा है। निवालोन इवोफ्लेक्स में इम्प्लांट को व्यक्ति की शारीरिक संरचना के हिसाब से डिजाइन किया जाता है। यह तकनीक मरीज की जरूरत के अनुसार तैयार किए गए इम्प्लांट और रीढ़ की हड्डी की प्राकृतिक हलचल बनाए रखने के सिद्धांत पर आधारित है।


सर्जरी के 90 मिनट के अंदर मरीज का खड़ा होने और चलने की क्षमता खास तौर पर बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसे 30 अक्टूबर 2026 को पारस हेल्थ में ऑर्थोपेडिक्स, स्पाइन और लिम्ब रिकंस्ट्रक्शन विभाग के डायरेक्टर डॉ. वी. आनंद नाइक ने इंप्लांट किया। इस प्रक्रिया में एआई-जनरेटेड इम्प्लांट डिजाइन, मरीज की रीढ़ की हड्डी की बनावट के अनुसार मॉडलिंग और एडवांस्ड सिरेमिक मैन्युफैक्चरिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इस तकनीक का उपयोग इसलिए किया गया ताकि रीढ़ की हड्डी की सर्जरी को मरीज की जरूरत के मुताबिक बेहतर बनाया जा सके और मोशन-प्रिजर्विंग स्पाइन सर्जरी में नई संभावनाओं को तलाश जा सके। 54 वर्षीय मरीज टॉड होड्रिंस्की अमेरिकी नागरिक हैं। वह निवालॉन के सीईओ हैं। वे लगभग 10 साल से कमर के निचले हिस्से में बहुत ज़्यादा दर्द से परेशान थे।


इस प्रक्रिया के बाद उनकी शुरुआती रिकवरी अच्छी रही, सर्जरी के सिर्फ 90 मिनट बाद ही वे खड़े हो पाए और चलने लगे, जबकि इस प्रक्रिया के होने से पहले वह बिस्तर पर ही थे। डॉ. नाइक ऑपरेटिंग सर्जन थे। इम्प्लांट के डेवलपमेंट में एक महत्वपूर्ण योगदान रहा। अपना अनुभव सांझा करते हुए निवालोन के सीईआ टॉड होड्रिंस्की ने कहा अपनी तरह की पहली तकनीक से सर्जरी करवाना मेरे लिए एक बड़ा फैसला था। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्हें जो भरोसा और आत्मविश्वास मिला, उसके लिए वे पूरी मेडिकल टीम के आभारी हैं।

Have something to say? Post your comment
करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

: करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

: सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

: 15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

: दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

: माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा  करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

X