Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: 50 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता व उनकी रिटायर्ड मां बनीं साध्वी • गुरुग्राम: एम3एम इंडिया व न्यूयॉर्क की लग्जरी घड़ी बनाने वाली कंपनी जैकब एंड कंपनी मिलकर बनाएंगी प्रोजेक्ट • गुरुग्राम: भारत में पहली बार एआई से डिजाइन सिरेमिक डिस्क अमेरिकी व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित • गुरुग्राम: लायंस स्कूल में एनसीसी शक्ति, देशभक्ति व लीडरशिप का दिखा संगम • अक्षय शर्मा को मिला हल्का उत्तरी के दिग्गजों से समर्थन • गुरुग्राम: दवा विक्रेताओं का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा भी है: आरती राव • गुरुग्राम: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर छह दोपहिया वाहन इम्पाउंड • गुरुग्राम: समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करें कार्यकर्ता: डा. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम से धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार • गुरुग्राम: अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया ऐतिहासिक संघर्ष: डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा

गुरुग्राम: एम3एम इंडिया व न्यूयॉर्क की लग्जरी घड़ी बनाने वाली कंपनी जैकब एंड कंपनी मिलकर बनाएंगी प्रोजेक्ट

Updated on Tuesday, November 17, 2026 19:32 PM IST

निखिल


गुरुग्राम। न्यूयॉर्क की लग्जरी घड़ी बनाने वाली कंपनी जैकब एंड कंपनी के साथ एम3एम इंडिया ने एक बार फिर साझेदारी की है। दोनों कंपनियां गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-111 स्थित बिलियनेयर्स ब्लॉक में एक अल्ट्रा-लग्जरी ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट विकसित करेंगी। यह साझेदारी भारत के लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट के बढ़ते वैश्विक जुड़ाव को दर्शाती है। साथ ही इससे देश के हाई-नेट-वर्थ लोगों के लिए गुरुग्राम एक पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत होगा।
इस प्रोजेक्ट में 1,650 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया जाएगा और इससे 3,300 करोड़ का कुल राजस्व मिलने का अनुमान है। एम3एम जैकब एंड कंपनी रेजिडेंस में 120 एक्सक्लूसिव रेजिडेंस होंगे। इनमें से हर एक का औसत एरिया लगभग 7,300 वर्ग फुट होगा और कीमत 26 करोड़ से शुरू होगी। इन रेजिडेंस को औसतन 40,000 प्रति वर्ग फुट की कीमत पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर आर्किटेक्चर और डिजाइन फर्म वुड बैगोट और बेल्ट कॉलिन्स डिजाइन करेंगी।

एम3एम इंडिया के प्रेसिडेंट रॉबिन मंगला ने कहा, “जो खरीदार समझदारी से निवेश करना चाहते हैं और जो बड़े निवेशक कुछ महीनों या तिमाहियों के बजाय लंबे समय को ध्यान में रखकर फैसले लेते हैं, उनके लिए बिलियनेयर्स ब्लॉक के इस चरण में निवेश करना एक अच्छा अवसर है। इसमें लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ अपनी विरासत बनाने और भविष्य में निवेश की कीमत बढ़ने की संभावना भी शामिल है। दुनिया भर के बड़े निवेशक इसी सोच के साथ निवेश करते हैं। वे किसी प्रॉपर्टी की खासियत और उसकी सीमित उपलब्धता को बाजार में पूरी तरह पहचान मिलने से पहले ही उसमें निवेश करना पसंद करते हैं।“

यह नया प्रोजेक्ट भारत में एम3एम और जैकब एंड कंपनी की दूसरी ब्रांडेड रेजिडेंस साझेदारी है। इससे पहले दोनों कंपनियां नोएडा में भी एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आई थीं। यह दोबारा हुई साझेदारी भारत के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार की लंबी अवधि की संभावनाओं में इस अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के लगातार भरोसे को दिखाती है। नोएडा के पहले प्रोजेक्ट को भी बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बताया जा रहा है कि वहां के रेजिडेंस की कीमतें लॉन्च के समय तय कीमतों से ₹3–4 करोड़ अधिक हो गई हैं। इस प्रोजेक्ट के हॉस्पिटैलिटी पार्टनर के रूप में लग्जरी हॉस्पिटैलिटी ब्रांड रोज़ेट के जुड़ने से भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इससे प्रोजेक्ट में रहने के अनुभव और सुविधाओं की गुणवत्ता को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।

दुनियाभर में जैकब एंड कंपनी ने ब्रांडेड रियल एस्टेट के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। दुनिया के प्रमुख बाजारों में बड़े ब्रांड्स के साथ साझेदारी के जरिए कंपनी ने अपने खास डिजाइन और घड़ियां बनाने की बारीक कला को चुनिंदा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनाया है। इस क्षेत्र में कंपनी का अनुभव भारत में उसके लगातार विस्तार और नई साझेदारियों की विश्वसनीयता को दर्शाता है।

बिलियनेयर्स ब्लॉक में घर खरीदने वालों को मिलने वाले फायदे सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि एम3एम ब्लैक सर्कल के जरिए उन्हें कई खास सुविधाएं भी मिलेंगी। यह कंपनी का एक प्राइवेट प्रिविलेज प्लेटफॉर्म है, जिसकी सदस्यता सिर्फ आमंत्रण के जरिए मिलती है और यह ब्रांडेड रेजिडेंस के होमओनर्स के लिए बनाया गया है। हाल ही में पेरिस में जैकब एंड कंपनी के फाउंडर जैकब अराबो की मौजूदगी में लॉन्च किए गए इस प्लेटफॉर्म के जरिए होमओनर्स को दुनिया के प्रमुख लग्जरी ब्रांड्स के फाउंडर्स और विजनरी लीडर्स से जुड़ने, खास सुविधाओं और चुनिंदा लाइफस्टाइल अनुभवों का लाभ उठाने का मौका मिलेगा।

द्वारका एक्सप्रेसवे पर 170 एकड़ में फैले बिलियनेयर्स ब्लॉक को दुनिया का एकमात्र ऐसा प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है, जो पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय ब्रांडेड घरों के लिए होगा। यह एक खास जगह होगी, जहां हर प्रोजेक्ट में दुनिया के किसी बड़े लग्जरी ब्रांड की डिजाइन, सेवाओं और लाइफस्टाइल की झलक देखने को मिलेगी। एम3एम जैकब एंड कंपनी रेजिडेंस भी यहां बनने वाले ब्रांडेड घरों की बढ़ती सूची में शामिल हो गया है। आने वाले समय में यहां कई और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के प्रोजेक्ट भी जुड़ेंगे।

कंपनी के प्रतिनिधियों के मुताबिक, जैसे-जैसे बिलियनेयर्स ब्लॉक का विकास होगा और यहां अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के नए टावर बनेंगे, वैसे-वैसे प्रॉपर्टी की कीमतें भी बढ़ने की उम्मीद है। अनुमान है कि आने वाले समय में यहां कीमतें ₹1 लाख प्रति वर्ग फुट के पार जा सकती हैं। इससे यह भी पता चलता है कि प्रोजेक्ट के शुरुआती चरण में यहां घर खरीदने से लंबे समय में अच्छा फायदा मिल सकता है।

डेवलपर ने पुष्टि की है कि बिलियनेयर्स ब्लॉक में पांच सितारा होटल जैसी सेवाएं देने वाले पार्टनर्स को जोड़ा जाएगा, ताकि बेहतर सर्विस घरों में रहने के अनुभव का अहम हिस्सा बन सके। जैकब एंड कंपनी के नोएडा प्रोजेक्ट में लग्जरी हॉस्पिटैलिटी ब्रांड रोज़ेट के साथ साझेदारी के बाद अब यहां बनने वाले नए टावरों में भी खास डिजाइन के साथ व्यक्तिगत और बेहतर सेवाएं दी जाएंगी। इसका उद्देश्य लग्जरी को सिर्फ घर तक सीमित न रखकर रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना है।

170 एकड़ में फैले बिलियनेयर्स ब्लॉक में सीमित संख्या में ही टावर बनाए जाएंगे। डेवलपर के मुताबिक, हर अगले चरण में प्रॉपर्टी की कीमतें पिछले चरण के मुकाबले अधिक रहने की उम्मीद है। ऐसे में कंपनी ने इस लॉन्च को भारत के सबसे खास ब्रांडेड रेजिडेंस प्रोजेक्ट में शुरुआती दौर में घर खरीदने का एक खास मौका बताया है।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: 50 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता व उनकी रिटायर्ड मां बनीं साध्वी

: गुरुग्राम: 50 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता व उनकी रिटायर्ड मां बनीं साध्वी

गुरुग्राम: भारत में पहली बार एआई से डिजाइन सिरेमिक डिस्क अमेरिकी व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित

: गुरुग्राम: भारत में पहली बार एआई से डिजाइन सिरेमिक डिस्क अमेरिकी व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित

गुरुग्राम: लायंस स्कूल में एनसीसी शक्ति, देशभक्ति व लीडरशिप का दिखा संगम

: गुरुग्राम: लायंस स्कूल में एनसीसी शक्ति, देशभक्ति व लीडरशिप का दिखा संगम

सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत

: सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत

पंचकूला के एग्रोमॉल में कार्यालय उपयोग के लिए दुकानें किराये पर उपलब्ध

: पंचकूला के एग्रोमॉल में कार्यालय उपयोग के लिए दुकानें किराये पर उपलब्ध

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा

गैंगवार के चलते हुई हत्या के मामले में STF रोहतक व झज्जर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो मुख्य शूटर गिरफ्तार

: गैंगवार के चलते हुई हत्या के मामले में STF रोहतक व झज्जर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो मुख्य शूटर गिरफ्तार

हर गुदा रोग बवासीर नहीं होता : संकोच त्यागें, समय पर जांच कराएं

: हर गुदा रोग बवासीर नहीं होता : संकोच त्यागें, समय पर जांच कराएं

स्वास्थ्य संरक्षण और संतुलित जीवनशैली का आधार है आयुर्वेद : प्रो. सतीश गंधर्व

: स्वास्थ्य संरक्षण और संतुलित जीवनशैली का आधार है आयुर्वेद : प्रो. सतीश गंधर्व

अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क मामले में हरियाणा एटीएस को बड़ी सफलता, दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार

: अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क मामले में हरियाणा एटीएस को बड़ी सफलता, दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार

X