Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: भारत में पहली बार एआई से डिजाइन सिरेमिक डिस्क अमेरिकी व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित • गुरुग्राम: लायंस स्कूल में एनसीसी शक्ति, देशभक्ति व लीडरशिप का दिखा संगम • अक्षय शर्मा को मिला हल्का उत्तरी के दिग्गजों से समर्थन • गुरुग्राम: दवा विक्रेताओं का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा भी है: आरती राव • गुरुग्राम: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर छह दोपहिया वाहन इम्पाउंड • गुरुग्राम: समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करें कार्यकर्ता: डा. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम से धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार • गुरुग्राम: अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया ऐतिहासिक संघर्ष: डॉ. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम का राजीव चौक अंडरपास भाजपा के भ्रष्टाचार का है नरक द्वार: पंकज डावर • गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन

हरियाणा

गुरुग्राम: लायंस स्कूल में एनसीसी शक्ति, देशभक्ति व लीडरशिप का दिखा संगम

Updated on Tuesday, November 17, 2026 19:13 PM IST

निखिल


गुरुग्राम। यहां सेक्टर-10ए स्थित लायंस पब्लिक स्कूल में शक्ति, देशभक्ति और लीडरशिप का संगम देखने को मिला। यह कार्यक्रम 5-हरियाणा बटालियन एनसीसी गुरुग्राम ने आयोजित किया। इसमें रोहतक ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश चीफ गेस्ट के तौर पर और कर्नल समीर कुमार कौशिक विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे।

-लायंस पब्लिक स्कूल में एनसीसी का प्रेरणा देने वाला इवेंट

स्कूल के प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल में बेहतरीन सजावट की गई। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर राम नरेश द्वारा करियर पर चर्चा और एक देश, एक भावना, एक गर्व दिखाई गई। सत्यमेव जयते लिखा एनसीसी का बैनर देशभक्ति का प्रतीक बन गया। स्कूल गेट पर चीफ गेस्ट का स्कूल टीम ने स्वागत किया। इस दौरान प्रिंसिपल दीपिंदर कौर, डिप्टी प्रिंसिपल डॉ. मोनिका लक्कड़ा, कोऑर्डिनेटर किरण बाला और अनीता वाधवा और फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के हेड लक्ष्मण सिंह मौजूद थे। एसडी/एसडब्ल्यू कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति के गीत से हुई। ब्रिगेडियर राम नरेश ने अपने करियर पर एक प्रेरणा देने वाली चर्चा की। उन्होंने डिसिप्लिन, करेज, लीडरशिप, देशभक्ति और आम्र्ड फोर्सेज में करियर के मौकों के बारे में बात की। उन्होंने स्टूडेंट्स को हार्ड वर्क और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कर्नल समीर कुमार कौशिक ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद एक डायलॉग सेशन हुआ, जिसमें कैडेट्स ने पूरे जोश के साथ सवाल पूछे।

एनसीसी सिर्फ एक यूनिफॉर्म नहीं, चरित्र निर्माण की पाठशाला: राम नरेश

ब्रिगेडियर राम नरेश ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) सिर्फ एक यूनिफॉर्म नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की पाठशाला है। यहां कैडेट सबसे पहले डिसिप्लिन सीखता है। समय पर उठना, परेड में एक साथ कदम मिलाना, आदेश का पालन करना और अपनी जिम्मेदारी खुद निभाना, ये छोटी-छोटी आदतें ही उसे जीवन में बड़ा बनाती हैं। दूसरा बड़ा गुण है करेज यानी साहस। एनसीसी के कैंप, ट्रैकिंग, फायरिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग कैडेट को डर से लडऩा सिखाती है। वह कठिन परिस्थिति में भी घबराता नहीं, बल्कि आगे बढक़र सामना करता है। तीसरा स्तंभ है लीडरशिप। परेड कमांडर बनना हो, कैंप में टीम संभालनी हो या सामाजिक सेवा का अभियान चलाना हो, एनसीसी हर कैडेट को नेतृत्व का मौका देता है। इससे उसमें निर्णय लेने की क्षमता, टीम भावना और दूसरों को साथ लेकर चलने की कला विकसित होती है। उन्होंने काह कि इन सबकी जड़ में है-देशभक्ति। 

एनसीसी युवाओं को जिम्मेदार लीडर बनाती है: राजीव कुमार

विद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार ने कहा कि एनसीसी आर्म्ड फोर्सेज में करियर का भी द्वार खोलती है। एनसीसी युवाओं को अनुशासित, साहसी, देशभक्त और जिम्मेदार लीडर बनाती है। चाहे स्कूल हो या कालेज, विद्यार्थियों को एनसीसी में हमेशा गर्व और गौरव के साथ भागीदार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन होगा तो हम हर काम, हर बाधा को बेहतरी से पार कर सकेंगें। राजीव कुमार ने कहा कि एक देश, एक भावना, एक गर्व का भाव कैडेट के मन में राष्ट्र के प्रति प्रेम, सम्मान और सेवा की भावना भर देता है। वह समझता है कि देश की सेवा सिर्फ सीमा पर ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनकर भी की जा सकती है।

 

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: भारत में पहली बार एआई से डिजाइन सिरेमिक डिस्क अमेरिकी व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित

: गुरुग्राम: भारत में पहली बार एआई से डिजाइन सिरेमिक डिस्क अमेरिकी व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित

सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत

: सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत

पंचकूला के एग्रोमॉल में कार्यालय उपयोग के लिए दुकानें किराये पर उपलब्ध

: पंचकूला के एग्रोमॉल में कार्यालय उपयोग के लिए दुकानें किराये पर उपलब्ध

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा

गैंगवार के चलते हुई हत्या के मामले में STF रोहतक व झज्जर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो मुख्य शूटर गिरफ्तार

: गैंगवार के चलते हुई हत्या के मामले में STF रोहतक व झज्जर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो मुख्य शूटर गिरफ्तार

हर गुदा रोग बवासीर नहीं होता : संकोच त्यागें, समय पर जांच कराएं

: हर गुदा रोग बवासीर नहीं होता : संकोच त्यागें, समय पर जांच कराएं

स्वास्थ्य संरक्षण और संतुलित जीवनशैली का आधार है आयुर्वेद : प्रो. सतीश गंधर्व

: स्वास्थ्य संरक्षण और संतुलित जीवनशैली का आधार है आयुर्वेद : प्रो. सतीश गंधर्व

अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क मामले में हरियाणा एटीएस को बड़ी सफलता, दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार

: अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क मामले में हरियाणा एटीएस को बड़ी सफलता, दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार

नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण

: नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण

गुरुग्राम: दवा विक्रेताओं का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा भी है: आरती राव

: गुरुग्राम: दवा विक्रेताओं का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा भी है: आरती राव

X