Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

धर्म कर्म

सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

Updated on Saturday, May 02, 2026 19:11 PM IST

रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में वार्षिक कला प्रदर्शनी की शुरुआत  रविवार से हो रही है। यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित फैकल्टी ऑफ डिजाइन की बिल्डिंग में लग रही इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के राज्यपाल व यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर असीम कुमार घोष करेंगे। कला प्रदर्शनी 'अभिव्यंजना' को लेकर शनिवार को छात्र व फैकल्टी सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देते दिखाई दिए। इस प्रदर्शनी में कला प्रेमियों को एक साथ 2 हजार से अधिक कलाकृतियों को देखने का मौका मिलेगा।

- 11वीं सालाना कला प्रदर्शनी की तैयारियां पूरी, आज (रविवार) शाम 4 बजे होगा उद्घाटन
- प्रदेश के राज्यपाल एवं सुपवा के चांसलर प्रो असीम कुमार घोष होंगे मुख्यातिथि


बता दें कि यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स द्वारा हर साल कला प्रदर्शनी आयोजित की जाती है, जिसमें इस डिपार्टमेंट के छात्रों की तरफ से साल भर तैयार की गई अपनी कृतियों को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। इस साल इस वार्षिक प्रदर्शनी के 11वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स के अंदर आने वाले पांच अलग-अलग विभागों के छात्र अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे। फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स के कोऑर्डिनेटर विनय कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शन में एप्लाइड आर्ट, एनीमेशन, पेंटिंग, स्कल्पचर (मूर्तिकला) व प्रिंट मेकिंग का समन्वय देखने को मिलेगा। इसमें अंडर ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन के फर्स्ट ईयर, सेकंड ईयर व फाइनल ईयर में पढ़ने वाले छात्रों की करीब 2000 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। कलाकृतियों में सामाजिक, धार्मिक प्रथाओं, विचारों, कहानियों, कथाओं व भविष्य की सोच के साथ कलाकृति तैयार करने वाले छात्रों के इमोशन देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मनोरंजन की भी मिलेगी डोज
यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मिनोचा ने बताया कि कला प्रदर्शनी के दौरान आगंतुकों को मनोरंजन की भी डोज मिलेगी। फैकल्टी ऑफ डिजाइन की बिल्डिंग के कोर्ट यार्ड में एक ओपन स्टेज भी बनाया गया है। यह स्टेज शाम को साढ़े 6 बजे से रात 8 बजे तक एक्टिव रहेगी। स्टेज छात्रों के लिए ओपन रहेगा, जिस पर वह अपनी प्रतिभा का मंचन कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी के छात्र यहां पर कई तरह की सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करेंगे।

बढ़ रहा है प्रदर्शनी का दायरा
डीएलसी सुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि इस बार कला प्रदर्शनी का 11वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। हर साल इसका दायरा बढ़ रहा है। इस प्रदर्शनी में छात्र अपने विचार व अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करते हैं, इसलिए इस प्रदर्शनी का नाम 'अभिव्यंजना' रखा गया है। प्रदर्शनी में छात्रों की लगन, मेहनत व उनके टेलेंट का अद्भुत समावेश देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि 5 मई से प्रदर्शनी सभी लोगों के लिए खोल दी जाएगी और यह 8 मई तक जारी रहेगी।

Have something to say? Post your comment
करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

: करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

: 15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

: दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

: माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा  करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

काशी विश्वनाथ मंदिर में कब और कौन करते हैं सप्तर्षि आरती? आइए, इसके बारे में जानें सबकुछ

: काशी विश्वनाथ मंदिर में कब और कौन करते हैं सप्तर्षि आरती? आइए, इसके बारे में जानें सबकुछ

X