Saturday, 28 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: दो बाइक पर लंबित थे 164 चालान, 7.45 लाख जुर्माना • गुरुग्राम: साथ मिलकर मुंगफली बेचते थे, विवाद हुआ तो कर दी हत्या • गुरुग्राम: युवा मोर्चा संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करना मेरी प्राथमिकता: मनीष चौधरी • गुरुग्राम: मन का शोर थामने का जरिया है आध्यात्मिकता: उपेंद्र राय • गुरुग्राम में अवैध तरीके से रह रहे 27 बांग्लादेशी पकडक़र वापस भेजे • सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर • गुरुग्राम में सीएम ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी • गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु • गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू • गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

हरियाणा

गुरुग्राम: दो बाइक पर लंबित थे 164 चालान, 7.45 लाख जुर्माना

Updated on Saturday, November 28, 2026 19:46 PM IST


निखिल


गुरुग्राम। जिला में में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमों ने भारी संख्या में लंबित चालानों वाली दो मोटरसाइकिलों को इंपाउंड किया।

-लंबित ट्रैफिक चालानों पर गुरुग्राम यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई
-यातायात नियम तोडऩे वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही पुलिस

पहली कार्रवाई में एचएचओ ट्रैफिक पुलिस स्टेशन-1, निरीक्षक लोकेश और उनकी टीम ने एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रुकवाया। वाहन चालक से मोटरसाइकिल के जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर कुल 31 चालान लंबित पाए गए, जिनकी जुर्माना राशि 4,84,000 रुपये थी। इनमें मुख्य रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा बिना बीमा के वाहन चलाने से संबंधित चालान शामिल थे। दूसरी कार्रवाई में जोनल ऑफिसर आर्टेमिस टी-पॉइंट पर एसआई राजपाल और उनकी टीम ने एक अन्य मोटरसाइकिल को जांच के लिए रुकवाया। वाहन चालक से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

जांच में इस मोटरसाइकिल पर 133 चालान लंबित पाए गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि 2,61,000 रुपये थी। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना बीमा के वाहन चलाने तथा रोड मार्किंग का उल्लंघन करने जैसे यातायात नियमों से संबंधित चालान शामिल थे। भारी संख्या में चालान लंबित पाए जाने पर दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करवाया गया। दोनों मोटरसाइकिलों पर 164 चालान लंबित थे, जिनकी जुर्माना राशि 7,45,000 रुपये है।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: साथ मिलकर मुंगफली बेचते थे, विवाद हुआ तो कर दी हत्या

: गुरुग्राम: साथ मिलकर मुंगफली बेचते थे, विवाद हुआ तो कर दी हत्या

गुरुग्राम: युवा मोर्चा संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करना मेरी प्राथमिकता: मनीष चौधरी

: गुरुग्राम: युवा मोर्चा संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करना मेरी प्राथमिकता: मनीष चौधरी

गुरुग्राम: मन का शोर थामने का जरिया है आध्यात्मिकता: उपेंद्र राय

: गुरुग्राम: मन का शोर थामने का जरिया है आध्यात्मिकता: उपेंद्र राय

गुरुग्राम में अवैध तरीके से रह रहे 27 बांग्लादेशी पकडक़र वापस भेजे

: गुरुग्राम में अवैध तरीके से रह रहे 27 बांग्लादेशी पकडक़र वापस भेजे

सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर

: सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर

गुरुग्राम में सीएम ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

: गुरुग्राम में सीएम ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु

: गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु

गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू

: गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू

गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

: गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

: गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

X