Saturday, 28 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: साथ मिलकर मुंगफली बेचते थे, विवाद हुआ तो कर दी हत्या • गुरुग्राम: युवा मोर्चा संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करना मेरी प्राथमिकता: मनीष चौधरी • गुरुग्राम: मन का शोर थामने का जरिया है आध्यात्मिकता: उपेंद्र राय • गुरुग्राम में अवैध तरीके से रह रहे 27 बांग्लादेशी पकडक़र वापस भेजे • सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर • गुरुग्राम में सीएम ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी • गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु • गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू • गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें • गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

हरियाणा

गुरुग्राम में अवैध तरीके से रह रहे 27 बांग्लादेशी पकडक़र वापस भेजे

Updated on Saturday, November 28, 2026 19:30 PM IST


निखिल


गुरुग्राम। जिले में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने वापस भेजने की प्रक्रिया के तहत ट्रेन के माध्यम से रवाना कर दिया। सभी को पुलिस कर्मचारियों की कड़ी सुरक्षा और निगरानी में भेजा गया। यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ट्रेन में एक अतिरिक्त जनरल कोच भी अटैच करवाया गया था।

-अतिरिक्त जनरल कोच की विशेष व्यवस्था
-एटीएस और पीओ स्टाफ ने अलग-अलग कार्रवाई में किया था हिरासत में

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार गुरुग्राम पुलिस द्वारा जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान, सत्यापन और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड तथा पीओ स्टाफ की अलग-अलग कार्यवाहियों के दौरान इन 27 बांग्लादेशी व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया था। ये लोग गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में बिना किसी वैध दस्तावेज के रह रहे थे। शुरुआती जांच में इनके पास भारत में रहने से संबंधित वैध वीजा, पासपोर्ट अथवा अन्य आवश्यक अनुमति नहीं पाई गई। पूछताछ में भी ये लोग भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और यहां रहने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों को नियमानुसार डिटेंशन सेंटर, मानेसर भेजा गया था, जहां उनके संबंध में आवश्यक वैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया अमल में लाई गई।

सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन्हें वापस भेजने का निर्णय लिया गया। इस प्रक्रिया के तहत कुल 27 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा एवं निगरानी में ट्रेन से रवाना किया गया। सभी 27 बांग्लादेशी नागरिक पुलिस कर्मचारियों के साथ ट्रेन में रवाना हो गए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने पहले से ही पूरी तैयारी कर रखी थी। गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान, सत्यापन तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही का अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रत्येक अवैध घुसपैठिए को ढूंढ-ढूंढ कर वापस भेजा जाएगा।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: साथ मिलकर मुंगफली बेचते थे, विवाद हुआ तो कर दी हत्या

: गुरुग्राम: साथ मिलकर मुंगफली बेचते थे, विवाद हुआ तो कर दी हत्या

गुरुग्राम: युवा मोर्चा संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करना मेरी प्राथमिकता: मनीष चौधरी

: गुरुग्राम: युवा मोर्चा संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करना मेरी प्राथमिकता: मनीष चौधरी

गुरुग्राम: मन का शोर थामने का जरिया है आध्यात्मिकता: उपेंद्र राय

: गुरुग्राम: मन का शोर थामने का जरिया है आध्यात्मिकता: उपेंद्र राय

सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर

: सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर

गुरुग्राम में सीएम ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

: गुरुग्राम में सीएम ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु

: गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु

गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू

: गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू

गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

: गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

: गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

गुरुग्राम: वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनेगा एक्शन प्लान-2027: डॉ. पंकज

: गुरुग्राम: वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनेगा एक्शन प्लान-2027: डॉ. पंकज

X