Friday, 27 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु • गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू • गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें • गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट • गुरुग्राम: वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनेगा एक्शन प्लान-2027: डॉ. पंकज • गुरुग्राम जिला भाजपा के छह मोर्चों के जिला अध्यक्ष नियुक्त • गुरुग्राम: डॉ. विजय सिंह चौहान बने हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव • गुरुग्राम पुलिस चालानों की राशि को सडक़ों पर खर्च करे: पंकज डावर • सिरसा: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी, लगाया जांच कैंप • गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण

हरियाणा

गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

Updated on Friday, November 27, 2026 19:08 PM IST

निखिल


गुरुग्राम। गुरुग्राम जिला की सडक़ों पर अब 100 नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी, जिससे न केवल यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने और वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के प्रयासों को भी गति मिलेगी। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के बेड़े में शामिल की गई इन 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार 28 नवंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर सेक्टर 48 ई-बस डिपो का उद्घाटन भी करेंगे।

-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर करेंगे बसों को रवाना
-सेक्टर-48 ई-बस डिपो का भी करेंगे उद्घाटन

सेक्टर-48 स्थित जीएमसीबीएल बस डिपो में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सीईओ डी.के. बेहेरा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की और विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

उन्होंने मंच व्यवस्था, अतिथियों एवं नागरिकों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन, सुरक्षा प्रबंधों तथा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जीएमडीए के एडिशनल सीईओ मोहम्मद इमरान रजा, जीएमसीबीएल के एडिशनल सीईओ रविंद्र कुमार, संयुक्त निगम आयुक्त सपना यादव, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा सहित जीएमडीए तथा जीएमसीबीएल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु

: गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु

गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू

: गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू

गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

: गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

गुरुग्राम: वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनेगा एक्शन प्लान-2027: डॉ. पंकज

: गुरुग्राम: वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनेगा एक्शन प्लान-2027: डॉ. पंकज

गुरुग्राम जिला भाजपा के छह मोर्चों के जिला अध्यक्ष नियुक्त

: गुरुग्राम जिला भाजपा के छह मोर्चों के जिला अध्यक्ष नियुक्त

गुरुग्राम: डॉ. विजय सिंह चौहान बने हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव

: गुरुग्राम: डॉ. विजय सिंह चौहान बने हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव

गुरुग्राम पुलिस चालानों की राशि को सडक़ों पर खर्च करे: पंकज डावर

: गुरुग्राम पुलिस चालानों की राशि को सडक़ों पर खर्च करे: पंकज डावर

सिरसा: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी, लगाया जांच कैंप

: सिरसा: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी, लगाया जांच कैंप

गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण

: गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण

गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी

: गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी

X