Friday, 27 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू • गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें • गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट • गुरुग्राम: वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनेगा एक्शन प्लान-2027: डॉ. पंकज • गुरुग्राम जिला भाजपा के छह मोर्चों के जिला अध्यक्ष नियुक्त • गुरुग्राम: डॉ. विजय सिंह चौहान बने हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव • गुरुग्राम पुलिस चालानों की राशि को सडक़ों पर खर्च करे: पंकज डावर • सिरसा: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी, लगाया जांच कैंप • गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण • गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी

हरियाणा

गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

Updated on Friday, November 27, 2026 19:01 PM IST

निखिल


गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के मीडिया स्टडीज विभाग द्वारा आयोजित नेशनल मीडिया डायलॉग 2026 का पांचवां संस्करण शुक्रवार को विश्वविद्यालय के सेक्टर-51 परिसर के ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्ट्रीट्स टू स्क्रीन्स लॉस्ट सैंक्टिटी एंड सेंसिटिविटी विषय पर केंद्रित इस राष्ट्रीय संवाद में देश के प्रमुख मीडिया विशेषज्ञों, वरिष्ठ पत्रकारों और शिक्षाविदें ने एक मंच पर आकर मीडिया की बदलती प्रकृति, संवेदनशीलता के ह्रास और जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पर गहन चर्चा की।

-गुरुग्राम विश्वविद्यालय में नेशनल मीडिया डायलॉग 2026
-सेक्टर-51 परिसर में गूंजा जिम्मेदार पत्रकारिता का संदेश
-लॉस्ट सैंक्टिटी एंड सेंसिटिविटी विषय पर देशभर के मीडिया गुरु एक मंच पर

मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता शीला भट्ट ने कहा कि आज की डिजिटल पत्रकारिता में गति और पहुंच तो बढ़ गई है, लेकिन संवेदनशीलता और तथ्यात्मकता का स्तर गिरता जा रहा है। उन्होंने पत्रकारिता में अपने लंबे अनुभव का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे एक समय की गंभीर रिपोर्टिंग अब अक्सर सनसनी और क्लिकबैट का शिकार हो रही है। उन्होंने युवा पत्रकारों से अपील की कि वे अपनी कलम की गरिमा बनाए रखें और समाज की वास्तविक आवाज बनें। विशेष अतिथि एवं कीनोट स्पीकर प्रो. गोविंद सिंह ने अपने उद्बोधन में मीडिया की बदलती संरचना पर प्रकाश डाला। उत्तराखंड सरकार की मीडिया एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन और भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व डीन के रूप में उन्होंने कहा कि सडक़ से स्क्रीन तक का सफर मीडिया को जनता के और करीब लाया है, लेकिन इसी प्रक्रिया में उसकी निष्पक्षता और नैतिकता भी चुनौती में पड़ गई है। वही दूसरी और तृप्ति श्रीवास्तव ने पांचजन्य के कंसल्टिंग एडिटर के रूप में वैकल्पिक और वैचारिक पत्रकारिता की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि मीडिया को समाज के विविध वर्गों की आवाज को जगह देनी चाहिए, लेकिन यह जगह संवेदनशीलता और तथ्यों की कीमत पर नहीं होनी चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि मीडिया समाज का दर्पण होने के साथ-साथ उसकी दिशा निर्धारित करने वाला शक्तिशाली माध्यम भी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज जब सूचनाएं सडक़ों से निकलकर स्क्रीन तक पहुंच रही हैं, तब मीडिया की पवित्रता और संवेदनशीलता को बचाना और भी आवश्यक हो गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय को इस तरह के राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि अकादमिक संस्थानों का दायित्व है कि वे मीडिया उद्योग के साथ मिलकर नैतिक और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा दें।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू

: गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू

गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

: गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

गुरुग्राम: वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनेगा एक्शन प्लान-2027: डॉ. पंकज

: गुरुग्राम: वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनेगा एक्शन प्लान-2027: डॉ. पंकज

गुरुग्राम जिला भाजपा के छह मोर्चों के जिला अध्यक्ष नियुक्त

: गुरुग्राम जिला भाजपा के छह मोर्चों के जिला अध्यक्ष नियुक्त

गुरुग्राम: डॉ. विजय सिंह चौहान बने हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव

: गुरुग्राम: डॉ. विजय सिंह चौहान बने हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव

गुरुग्राम पुलिस चालानों की राशि को सडक़ों पर खर्च करे: पंकज डावर

: गुरुग्राम पुलिस चालानों की राशि को सडक़ों पर खर्च करे: पंकज डावर

सिरसा: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी, लगाया जांच कैंप

: सिरसा: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी, लगाया जांच कैंप

गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण

: गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण

गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी

: गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी

गुरुग्राम: गांव सरहौल में पुनर्निमाण के बाद बंजारा चौपाल समर्पित

: गुरुग्राम: गांव सरहौल में पुनर्निमाण के बाद बंजारा चौपाल समर्पित

X