Friday, 27 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट • गुरुग्राम: वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनेगा एक्शन प्लान-2027: डॉ. पंकज • गुरुग्राम जिला भाजपा के छह मोर्चों के जिला अध्यक्ष नियुक्त • गुरुग्राम: डॉ. विजय सिंह चौहान बने हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव • गुरुग्राम पुलिस चालानों की राशि को सडक़ों पर खर्च करे: पंकज डावर • सिरसा: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी, लगाया जांच कैंप • गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण • गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी • गुरुग्राम: गांव सरहौल में पुनर्निमाण के बाद बंजारा चौपाल समर्पित • गुरुग्राम: कर्मबीर सिंह बोकन बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

हरियाणा

गुरुग्राम: वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनेगा एक्शन प्लान-2027: डॉ. पंकज

Updated on Friday, November 27, 2026 18:57 PM IST


निखिल
गुरुग्राम। शहर में वायु प्रदूषण की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने विभिन्न विभागों के साथ समन्वित प्रयास तेज करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। निगमायुक्त डॉ. पंकज ने शुक्रवार को निगम कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में एनुअल एक्शन प्लान-2027 तैयार करने तथा उसके निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एनएचएआई, जीएमडीए, एचएसवीपी, एमसीजी, एचएसआईआईडीसी, पीडब्ल्यूडी और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

-सभी संबंधित विभाग सीएक्यूएम फ्रेमवर्क के तहत कराएं गुणवत्तापूर्ण कार्य
-रात्रि गश्त बढ़ाने, कचरा जलाने और सीएंडडी वेस्ट की अवैध डंपिंग रोकने के निर्देश

निगमायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीन आने वाली सडक़ों का निर्माण और रखरखाव सीएक्यूएम फ्रेमवर्क के तहत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सडक़, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज और ग्रीन बेल्ट में कहीं भी ब्राउन पैच अर्थात खाली मिट्टी वाले हिस्से दिखाई नहीं देने चाहिए। इसके लिए एंड-टू-एंड पेविंग के साथ-साथ आवश्यक स्थानों पर हरियाली और घास विकसित की जाए, ताकि धूल उडऩे की संभावना कम हो और सडक़ किनारे के क्षेत्र व्यवस्थित एवं सुंदर बनें। उन्होंने फुटपाथों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि निर्माण कार्य टिकाऊ और निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। कर्व स्टोन सही तरीके से लगाए जाएं, ताकि वे बार-बार क्षतिग्रस्त न हों और नागरिकों को बेहतर पैदल यात्री सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण दोनों को प्राथमिकता दी जाए तथा सीएक्यूएम के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए।

निगमायुक्त ने सर्दी के मौसम में कचरा, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट जलाने की घटनाओं पर गंभीरता से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की नियमित निगरानी की जाए, उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो और किसी भी स्थान पर आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने पुलिस विभाग से भी इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित गतिविधियों की प्रभावी निगरानी दिन के साथ-साथ रात के समय भी होनी चाहिए। एमसीजी क्षेत्र में संबंधित संयुक्त आयुक्त स्वयं मौके पर जाकर स्वीपिंग मशीनों, डस्ट फ्री अभियान और एंटी स्मॉग गन के संचालन एवं कार्यप्रणाली की जांच करें, ताकि इन उपायों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

: गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

गुरुग्राम जिला भाजपा के छह मोर्चों के जिला अध्यक्ष नियुक्त

: गुरुग्राम जिला भाजपा के छह मोर्चों के जिला अध्यक्ष नियुक्त

गुरुग्राम: डॉ. विजय सिंह चौहान बने हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव

: गुरुग्राम: डॉ. विजय सिंह चौहान बने हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव

गुरुग्राम पुलिस चालानों की राशि को सडक़ों पर खर्च करे: पंकज डावर

: गुरुग्राम पुलिस चालानों की राशि को सडक़ों पर खर्च करे: पंकज डावर

सिरसा: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी, लगाया जांच कैंप

: सिरसा: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी, लगाया जांच कैंप

गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण

: गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण

गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी

: गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी

गुरुग्राम: गांव सरहौल में पुनर्निमाण के बाद बंजारा चौपाल समर्पित

: गुरुग्राम: गांव सरहौल में पुनर्निमाण के बाद बंजारा चौपाल समर्पित

गुरुग्राम: कर्मबीर सिंह बोकन बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

: गुरुग्राम: कर्मबीर सिंह बोकन बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

गुरुग्राम: वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी अनुभव को रॉयल स्कूल में विशेष सम्मान

: गुरुग्राम: वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी अनुभव को रॉयल स्कूल में विशेष सम्मान

X