Wednesday, 25 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी • गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण • गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी • गुरुग्राम: गांव सरहौल में पुनर्निमाण के बाद बंजारा चौपाल समर्पित • गुरुग्राम: कर्मबीर सिंह बोकन बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष • गुरुग्राम: वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी अनुभव को रॉयल स्कूल में विशेष सम्मान • गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी • सिरसा: 135वें एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब • गुरुग्राम: केवल सडक़, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रहे: विपुल गोयल • गुरुग्राम नगर निगम टॉप 1000 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को भेजेगा रिकवरी नोटिस

हरियाणा

गुरुग्राम: कर्मबीर सिंह बोकन बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

Updated on Wednesday, November 25, 2026 18:22 PM IST


निखिल


गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुग्राम महानगर के कर्मबीर सिंह बोकन को हरियाणा भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और शीर्ष नेतृत्व की सहमति से ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुनील सैन ने सोमवार को प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की। बोकन की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

-प्रदेश संगठन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बोकन ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया
-कर्मबीर सिंह बोकन की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू


प्रदेश संगठन में बोकन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से गुरुग्राम महानगर का प्रतिनिधित्व और मजबूत हुआ है। प्रदेश के चार उपाध्यक्षों में बोकन को शामिल किया गया है। उनकी नियुक्ति को गुरुग्राम के संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कर्मबीर सिंह बोकन ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुनील सैन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और पिछड़ा वर्ग के लोगों के हितों को प्राथमिकता देना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठन की विचारधारा से अधिकाधिक लोगों को जोडऩे के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। बोकन ने कहा कि भाजपा में पद केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक है। वह सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल संगठनात्मक कार्यकाल की कामना की।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी

: गुरुग्राम: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी

गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण

: गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण

गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी

: गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी

गुरुग्राम: गांव सरहौल में पुनर्निमाण के बाद बंजारा चौपाल समर्पित

: गुरुग्राम: गांव सरहौल में पुनर्निमाण के बाद बंजारा चौपाल समर्पित

गुरुग्राम: वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी अनुभव को रॉयल स्कूल में विशेष सम्मान

: गुरुग्राम: वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी अनुभव को रॉयल स्कूल में विशेष सम्मान

गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी

: गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी

सिरसा: 135वें एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

: सिरसा: 135वें एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुरुग्राम: केवल सडक़, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रहे: विपुल गोयल

: गुरुग्राम: केवल सडक़, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रहे: विपुल गोयल

गुरुग्राम नगर निगम टॉप 1000 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को भेजेगा रिकवरी नोटिस

: गुरुग्राम नगर निगम टॉप 1000 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को भेजेगा रिकवरी नोटिस

गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद खत्म करने को हुआ गठबंधन: नायब सिंह सैनी

: गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद खत्म करने को हुआ गठबंधन: नायब सिंह सैनी

X