Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी • सिरसा: 135वें एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब • गुरुग्राम: केवल सडक़, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रहे: विपुल गोयल • गुरुग्राम नगर निगम टॉप 1000 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को भेजेगा रिकवरी नोटिस • गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद खत्म करने को हुआ गठबंधन: नायब सिंह सैनी • गुरुग्राम में दो दिसंबर को होगा नारेडको नेक्स्टजेन लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 • वन्यजीवों के संरक्षण के लिए वनतारा ने मेडागास्कर से किया 10 साल का समझौता • गुरुग्राम: महीने में एक दिन श्रमदान करें ग्रामीण: मनोहर लाल • गुरुग्राम: सरपंच व पार्षद लोकतंत्र की जमीनी ताकत: नायब सिंह सैनी • गुरुग्राम: सरकारी अस्पतालों में हड़ताल रद्द होने के बाद राहत की सांस

हरियाणा

गुरुग्राम नगर निगम टॉप 1000 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को भेजेगा रिकवरी नोटिस

Updated on Tuesday, November 24, 2026 19:17 PM IST

निखिल


गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। निगम क्षेत्र के टॉप-1000 डिफॉल्टर्स की सूची तैयार कर उन्हें रिकवरी नोटिस भेजे जाएंगे। नोटिस के बावजूद टैक्स जमा नहीं कराने वालों की प्रॉपर्टी सील करने की कार्रवाई भी तेज की जाएगी।

-टैक्स नहीं भरा तो प्रॉपर्टी की जाएंगी सील


निगमायुक्त डॉ. पंकज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जोनवार टैक्स की मांग, वसूली और लंबित बकाया राशि की समीक्षा की गई। निगमायुक्त ने टॉप-1000 बकायेदारों की सूची प्राथमिकता से तैयार करने और उन्हें रिकवरी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नोटिस की समय पर तामील के लिए बाहरी एजेंसी नियुक्त की जाएगी। एजेंसी की नियुक्ति होने तक संबंधित जोन के क्लर्क और एलबी मेकर फील्ड में जाकर नोटिस वितरित करेंगे। इसके लिए वास्तविक ईंधन खर्च की प्रतिपूर्ति निगम करेगा।
बकायेदारों पर दबाव बनाने और भुगतान के लिए फॉलोअप करने के उद्देश्य से उनकी सूची एमसीजी कॉल सेंटर को भी दी जाएगी। कॉल सेंटर के कर्मचारी फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से बकायेदारों से संपर्क कर टैक्स जमा कराने की अपील करेंगे।

निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि रिकवरी नोटिस की तामील के बाद भी भुगतान नहीं करने वाली प्रॉपर्टीज को सील करने की कार्रवाई तेज की जाए। पूरी प्रक्रिया निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत होगी। बैठक में कर्मचारियों को नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार करने और शिकायतों का समय पर समाधान करने की हिदायत भी दी गई। दुव्र्यवहार या लापरवाही की शिकायत मिलने पर एचकेआरएन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने तथा नियमित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अगली समीक्षा बैठक में सभी जोन के अधिकारियों को टैक्स वसूली, नोटिस वितरण और सीलिंग कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी

: गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी

सिरसा: 135वें एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

: सिरसा: 135वें एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुरुग्राम: केवल सडक़, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रहे: विपुल गोयल

: गुरुग्राम: केवल सडक़, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रहे: विपुल गोयल

गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद खत्म करने को हुआ गठबंधन: नायब सिंह सैनी

: गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद खत्म करने को हुआ गठबंधन: नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम में दो दिसंबर को होगा नारेडको नेक्स्टजेन लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026

: गुरुग्राम में दो दिसंबर को होगा नारेडको नेक्स्टजेन लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026

गुरुग्राम: 12 साल में धरातल पर बदलाव नहीं कर पाई है बीजेपी सरकार: पंकज डावर

: गुरुग्राम: 12 साल में धरातल पर बदलाव नहीं कर पाई है बीजेपी सरकार: पंकज डावर

गुरुग्राम: महीने में एक दिन श्रमदान करें ग्रामीण: मनोहर लाल

: गुरुग्राम: महीने में एक दिन श्रमदान करें ग्रामीण: मनोहर लाल

गुरुग्राम: सरपंच व पार्षद लोकतंत्र की जमीनी ताकत: नायब सिंह सैनी

: गुरुग्राम: सरपंच व पार्षद लोकतंत्र की जमीनी ताकत: नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम: सरकारी अस्पतालों में हड़ताल रद्द होने के बाद राहत की सांस

: गुरुग्राम: सरकारी अस्पतालों में हड़ताल रद्द होने के बाद राहत की सांस

गुरुग्राम के सभी सार्वजनिक स्थानों, पार्कों में धूम्रपान पर पाबंदी

: गुरुग्राम के सभी सार्वजनिक स्थानों, पार्कों में धूम्रपान पर पाबंदी

X