Monday, 23 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: महीने में एक दिन श्रमदान करें ग्रामीण: मनोहर लाल • गुरुग्राम: सरपंच व पार्षद लोकतंत्र की जमीनी ताकत: नायब सिंह सैनी • गुरुग्राम: सरकारी अस्पतालों में हड़ताल रद्द होने के बाद राहत की सांस • गुरुग्राम के सभी सार्वजनिक स्थानों, पार्कों में धूम्रपान पर पाबंदी • अक्षय शर्मा लोकसभा स्पीकर का आशीर्वाद लेने पहुंचे दिल्ली • गुरुग्राम: लायंस स्कूल में स्वप्निल 2026 में विद्यार्थियों की दिखी प्रतिभा • गुरुग्राम: कार की कानूनी हिफाजत के लिए पुलिस की टोपी का सहारा • गुरुग्राम: नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में शुरू हुई अमृत फार्मेसी • गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव • गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स का हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान

हरियाणा

गुरुग्राम: महीने में एक दिन श्रमदान करें ग्रामीण: मनोहर लाल

Updated on Monday, November 23, 2026 19:30 PM IST


निखिल


गुरुग्राम। केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन तथा शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने गांवों में सामूहिक श्रमदान की परंपरा को फिर से शुरू करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में महीने में एक दिन निर्धारित किया जाना चाहिए, जब ग्रामीण एकत्रित होकर श्रमदान करें। वे सोमवार को गुरुग्राम के सेक्टर-51 स्थित गुरुग्राम विश्वविद्यालय में स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान की ओर से पंचायतों एवं नगर निकायों को अधिकारों का हस्तांतरण, वित्तीय स्थिरता तथा प्रभावी सेवा वितरण विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

-गांवों की सांझा संपत्तियों के संरक्षण करने को ऐसा करें
-गांवों की संपत्तियों की देखरेख के लिए बनाएं केयरटेकर व्यवस्था

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ग्राम सभा पहले से तय करे कि उस दिन स्कूल की मरम्मत, दीवारों की पुताई, गलियों और फिरनी की सफाई, तालाबों की देखरेख तथा पौधरोपण जैसे कौन से कार्य किए जाएंगे।श्रमदान से गांव की सांझा संपत्तियों का निर्माण और रखरखाव होगा तथा ग्रामीणों में अपनी संपत्ति के प्रति अपनापन और जिम्मेदारी का भाव भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय और पंचायतें जितनी मजबूत होंगी, जनता की अपेक्षाएं उतनी ही बेहतर ढंग से पूरी होंगी। गांव में सरपंच और शहर में पार्षद, मेयर एवं चेयरमैन सीधे जनता से जुड़े होते हैं। लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान करने की जिम्मेदारी उन्हीं की होती है। उन्होंने कहा कि पंचायतों और नगर निकायों को सरकारी अनुदान पर निर्भर रहने के साथ साथ अपनी आय के स्रोत भी विकसित करने चाहिए।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंचायतों के पास उपलब्ध जमीन, भवन और तालाब आय के महत्वपूर्ण स्रोत बन सकते हैं। पंचायत की जमीन को पारदर्शी तरीके से उचित दरों पर ठेके पर देने, तालाबों में मछली पालन, किराये के भवन और मार्केट विकसित करने से नियमित आमदनी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पंचायतों के पास एफडी के रूप में जमा धनराशि को निष्क्रिय रखने के बजाय ऐसी संपत्तियां विकसित करने पर विचार करना चाहिए, जिनसे लंबे समय तक आय प्राप्त हो। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से आह्वान किया कि वे स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए पंचायतों और नगर निकायों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करें।


मनोहर लाल ने कहा कि गांवों में स्कूल, सामुदायिक भवन और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों की नियमित देखरेख जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक गांव में केयरटेकर की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने करनाल लोकसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां 15 ग्राम केयरटेकर नियुक्त किए गए हैं और एक पोर्टल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायतों को आय बढ़ाने के साथ उपलब्ध धनराशि का सही उपयोग और सार्वजनिक संपत्तियों का रखरखाव भी सुनिश्चित करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: सरपंच व पार्षद लोकतंत्र की जमीनी ताकत: नायब सिंह सैनी

: गुरुग्राम: सरपंच व पार्षद लोकतंत्र की जमीनी ताकत: नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम: सरकारी अस्पतालों में हड़ताल रद्द होने के बाद राहत की सांस

: गुरुग्राम: सरकारी अस्पतालों में हड़ताल रद्द होने के बाद राहत की सांस

गुरुग्राम के सभी सार्वजनिक स्थानों, पार्कों में धूम्रपान पर पाबंदी

: गुरुग्राम के सभी सार्वजनिक स्थानों, पार्कों में धूम्रपान पर पाबंदी

गुरुग्राम: लायंस स्कूल में स्वप्निल 2026 में विद्यार्थियों की दिखी प्रतिभा

: गुरुग्राम: लायंस स्कूल में स्वप्निल 2026 में विद्यार्थियों की दिखी प्रतिभा

गुरुग्राम: कार की कानूनी हिफाजत के लिए पुलिस की टोपी का सहारा

: गुरुग्राम: कार की कानूनी हिफाजत के लिए पुलिस की टोपी का सहारा

गुरुग्राम: नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में शुरू हुई अमृत फार्मेसी

: गुरुग्राम: नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में शुरू हुई अमृत फार्मेसी

गुरुग्राम: वैश्विक हिंदी परिवार के तत्वावधान में मनाया दीप पर्व दीपोत्सव

: गुरुग्राम: वैश्विक हिंदी परिवार के तत्वावधान में मनाया दीप पर्व दीपोत्सव

गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव

: गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव

गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स का हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान

: गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स का हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान

रोहतक: हरियाणा का लोहा व्यापार देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार: अमित गुप्ता कासनिया

: रोहतक: हरियाणा का लोहा व्यापार देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार: अमित गुप्ता कासनिया

X