Monday, 23 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: सरपंच व पार्षद लोकतंत्र की जमीनी ताकत: नायब सिंह सैनी • गुरुग्राम: सरकारी अस्पतालों में हड़ताल रद्द होने के बाद राहत की सांस • गुरुग्राम के सभी सार्वजनिक स्थानों, पार्कों में धूम्रपान पर पाबंदी • अक्षय शर्मा लोकसभा स्पीकर का आशीर्वाद लेने पहुंचे दिल्ली • गुरुग्राम: लायंस स्कूल में स्वप्निल 2026 में विद्यार्थियों की दिखी प्रतिभा • गुरुग्राम: कार की कानूनी हिफाजत के लिए पुलिस की टोपी का सहारा • गुरुग्राम: नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में शुरू हुई अमृत फार्मेसी • गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव • गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स का हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान • रोहतक: हरियाणा का लोहा व्यापार देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार: अमित गुप्ता कासनिया

हरियाणा

गुरुग्राम: सरकारी अस्पतालों में हड़ताल रद्द होने के बाद राहत की सांस

Updated on Monday, November 23, 2026 19:21 PM IST


निखिल


गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल पंचकूला में एक मरीज की उस समय मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच नर्सिंग ऑफिसर्स, एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर व एक वार्ड अटेंडेंट को सस्पेंड के बाद बहाल करने के साथ ही नर्सिंग ऑफिसर्स की ओर से हड़ताल वापस ले ली गई। पंचकूला नागरिक अस्पताल में जारी धरने को भी समाप्त कर दिया गया।

-सोमवार को नर्सिंग ऑफिसर्स ने सुचारू रूप से जारी रखा काम
-पंचकूला में नर्सिंग ऑफिसर्स को सस्पेंड करने का था विरोध, बहाल होने पर खत्म हुआ विरोध


इस मामले में नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की मीडिया सचिव पूनम सहराय ने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर्स ने अपने हकों के लिए आवाज उठाई। सरकार ने उनकी आवाज को सुना और सस्पेंड नर्सिंग ऑफिसर्स को बहाल कर दिया। उन्होंने साफ किया कि नर्सिंग ऑफिसर्स सरकार से टकराव का कोई इरादा नहीं था। इस मामले की गहनता से जांच के लिए मांग है। सभी कर्मचारी सरकार का हिस्सा हैं। इसलिए सरकार ने भी सकारात्मक कदम उठाते हुए नर्सिंग ऑफिसर्स की मांग पर विचार करते हुए उसे पूरा किया। किसी बेकसूर को सजा नहीं मिलनी चाहिए। प्रदेश में हड़ताल की तैयारियों के बीच सरकार द्वारा नर्सिंग ऑफिसर्स की मांग को मानते हुए सस्पेंड पांच नर्सिंग ऑफिसर्स व एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को बहाल करके मामले को शांत किया।


इसी के साथ ही रविवार रात को ही नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने 23 नवंबर सोमवार की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। हड़ताल स्थगित होने के बाद सोमवार को सरकारी अस्पतालों में कामकाज सामान्य तरीके से रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच नर्सिंग ऑफिसर्स और एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को बहाली के आदेश जारी किए गए। इनमें से पांच का तबादला किया गया, एक को पंचकूला जिला अस्पताल में ही नियुक्ति दी गई।

नर्सिंग ऑफिसर रेनू बाला का तबादला पोलीक्लीनिक पिंजौर जिला पंचकूला में, नर्सिंग ऑफिसर पूजा का तबादला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट जिला पंचकूला में, नर्सिंग ऑफिसर अजय का तबादला एसडीसीएच कालका जिला पंचकूला, नर्सिंग ऑफिसर सुनील का तबादला पीएचसी हंगौला जिला पंचकूला, नर्सिंग ऑफिसर मंजीत का तबादला एसडीसीएच कालका जिला पंचकूला में किया गया। वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर शरणी को जिला नागरिक अस्पताल पंचकूला में ही रखा गया है। उनका तबादला नहीं किया गया। महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा डा. मनीष बंसल की ओर से इसके आदेश जारी किए गए।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: सरपंच व पार्षद लोकतंत्र की जमीनी ताकत: नायब सिंह सैनी

: गुरुग्राम: सरपंच व पार्षद लोकतंत्र की जमीनी ताकत: नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम के सभी सार्वजनिक स्थानों, पार्कों में धूम्रपान पर पाबंदी

: गुरुग्राम के सभी सार्वजनिक स्थानों, पार्कों में धूम्रपान पर पाबंदी

गुरुग्राम: लायंस स्कूल में स्वप्निल 2026 में विद्यार्थियों की दिखी प्रतिभा

: गुरुग्राम: लायंस स्कूल में स्वप्निल 2026 में विद्यार्थियों की दिखी प्रतिभा

गुरुग्राम: कार की कानूनी हिफाजत के लिए पुलिस की टोपी का सहारा

: गुरुग्राम: कार की कानूनी हिफाजत के लिए पुलिस की टोपी का सहारा

गुरुग्राम: नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में शुरू हुई अमृत फार्मेसी

: गुरुग्राम: नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में शुरू हुई अमृत फार्मेसी

गुरुग्राम: वैश्विक हिंदी परिवार के तत्वावधान में मनाया दीप पर्व दीपोत्सव

: गुरुग्राम: वैश्विक हिंदी परिवार के तत्वावधान में मनाया दीप पर्व दीपोत्सव

गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव

: गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव

गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स का हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान

: गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स का हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान

रोहतक: हरियाणा का लोहा व्यापार देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार: अमित गुप्ता कासनिया

: रोहतक: हरियाणा का लोहा व्यापार देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार: अमित गुप्ता कासनिया

पंचकूला में नर्सिंग ऑफिसर्स के सस्पेंशन के विरोध में 23 नवंबर को हरियाणा के सभी अस्पतालों में हड़ताल

: पंचकूला में नर्सिंग ऑफिसर्स के सस्पेंशन के विरोध में 23 नवंबर को हरियाणा के सभी अस्पतालों में हड़ताल

X