निखिल
गुरुग्राम। भारत बचाओ संगठन के संयोजक विक्रम सिंह यादव ने बागेश्वर बाबा व संगीतरागी को लेकर मांग की है कि समाज में नफरत फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश में बहुत से बुद्धिजीवी, धार्मिक व सामाजिक लोग समाज को जोडऩे और आपस में भाईचारा बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग समाज को तोडऩे का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के कारण समाज में तनाव और भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है, जो देश के लिए खतरनाक है।
-बागेश्वर बाबा व राजनीतिक विश£ेषक संगीतरागी पर आजीवन पाबंदी लगे
-अपने आप को चमत्कारी बताकर लोगों में खोखले धर्म का प्रचार करते हैं बाबा
यहां शमा पर्यटक केंद्र में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने बागेश्वर बाबा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने आप को चमत्कारी बताकर लोगों में खोखले धर्म का प्रचार करते हैं और हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं। जिससे भोले-भाले लोग उनके झांसे में आ जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में तथाकथित बाबा ने राम और कृष्ण के बीच भेद कर दिया, जिससे सभी कृष्ण भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को यह समझाया गया कि तुम्हारे कृष्ण हैं और हमारे राम हैं, और कृष्ण के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गईं। विक्रम सिंह यादव ने कहा कि एक तरफ हिंदू राष्ट्र की बात करना और दूसरी तरफ समाज को बांटने की बात करना, यह समाज और भगवान दोनों में भेदभाव करना है। उन्होंने कहा कि यह प्रवृत्ति देश की एकता के लिए ठीक नहीं है। विक्रम सिंह यादव ने कहा कि हम सभी कृष्ण भक्त सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले में कार्रवाई की जाए और इनके कार्यक्रमों पर आजीवन पाबंदी लगाई जाए। विक्रम सिंह यादव ने राजनीतिक विश्लेषक संगीतरागी पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संगीतरागी टीवी चैनल पर राजनीतिक विश्लेषक बनकर बैठते हैं, लेकिन उन्होंने एक नेशनल चैनल पर नफरत भरे अंदाज में अहीर समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि अहीर समाज को गंवार और बेकार समाज बताया गया, जिससे पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।