Friday, 20 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव • गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स का हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान • रोहतक: हरियाणा का लोहा व्यापार देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार: अमित गुप्ता कासनिया • गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक • गुरुग्राम: नाइजीरियाई नागरिकों को भाए हरियाणवीं महिलाओं के बेकरी उत्पाद • गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा • गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर • नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ • गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने • गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच

हरियाणा

गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स का हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान

Updated on Friday, November 20, 2026 19:27 PM IST


निखिल


गुरुग्राम। पंचकूला में बेकसूर नर्सिंग ऑफिसर्स को सस्पेंड करने के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने बड़ा फैसला लिया है। एसोसिएशन ने 23 नवंबर को पूरे हरियाणा में हड़ताल का निर्णय लिया है। इसकी आधिकारिक सूचना देने के लिए शुक्रवार को सेक्टर-10 अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर्स ने उप-चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज यादव को पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया कि नर्सिंग ऑफिसर्स अस्पतालों सभी प्रकार की सेवाएं बंद रखेंगीं।

-पंचकूला में नर्सिंग ऑफिसर्स के सस्पेंशन के विरोध में होगी हड़ताल
-सेक्टर-10 अस्पताल में हड़ताल की सूचना का आधिकारिक पत्र सौंपा
-सस्पेंड पांच नर्सिंग ऑफिसर्स, एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर व एक वार्ड अटेंडेंट की बहाली की मांग

 


उप-चिकित्सा अधीक्षक को पत्र सौंपते हुए नर्सिंग ऑफिसर्स ने कहा कि पंचकूला में एक मरीज की मौत के मामले में नर्सिंग ऑफिसर्स को बेवजह से घसीटा गया है। हकीकत यह है कि वह मरीज नर्सिंग ऑफिसर्स के पास पहुंचा ही नहीं था। इस मामले में जिन पांच नर्सिंग ऑफिसर्स, एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर व एक वार्ड अटेंडेंट को सस्पेंड किया गया है, वे पूरी तरह बेकसूर हैं। उन्हें बिना निष्पक्ष जांच के, बिना पक्ष सुने सस्पेंड कर दिया गया, जो सरासर अन्याय है। अगर सरकार और प्रशासन ने समय रहते इस फैसले को वापस नहीं लिया तो आंदोलन और तेज होगा। नर्सिंग ऑफिसर्स ने बताया कि बेकसूर साथियों के सस्पेंशन ने पूरे प्रदेश के नर्सिंग स्टाफ में भारी रोष पैदा कर दिया है। इसी रोष के चलते 23 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया है। उनकी मांग है कि पंचकूला में सस्पेंड किए गए सभी नर्सिंग ऑफिसर्स को तत्काल बहाल किया जाए और उन्हें सम्मान सहित ड्यूटी पर वापस लिया जाए। किसी भी नर्सिंग ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई से पहले निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो। एकतरफा कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।


पंचकूला घटना को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स ने चेतावनी दी कि 23 नवंबर को होने वाली हड़ताल में प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्रों, सभी एसडीएच, सीएचसी, पीएचसी में नर्सिंग कैडर (रेगुलर, कॉन्ट्रेक्ट व एनएचएम) की तीनों शिफ्ट में दिन-रात हड़ताल पर रहेंगें। नर्सिंग सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहेंगी। अगर फिर भी सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने पर भी विचार किया जाएगा। सेक्टर-10 अस्पताल में पत्र सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में नर्सिंग ऑफिसर्स मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि वे मरीज सेवा से पीछे नहीं हटना चाहते, लेकिन अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना भी उनका अधिकार है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस मामले में जल्द हस्तक्षेप कर बेकसूर नर्सिंग ऑफिसर्स को न्याय दिलाया जाए, ताकि हड़ताल की नौबत न आए और मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: वैश्विक हिंदी परिवार के तत्वावधान में मनाया दीप पर्व दीपोत्सव

: गुरुग्राम: वैश्विक हिंदी परिवार के तत्वावधान में मनाया दीप पर्व दीपोत्सव

गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव

: गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव

रोहतक: हरियाणा का लोहा व्यापार देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार: अमित गुप्ता कासनिया

: रोहतक: हरियाणा का लोहा व्यापार देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार: अमित गुप्ता कासनिया

पंचकूला में नर्सिंग ऑफिसर्स के सस्पेंशन के विरोध में 23 नवंबर को हरियाणा के सभी अस्पतालों में हड़ताल

: पंचकूला में नर्सिंग ऑफिसर्स के सस्पेंशन के विरोध में 23 नवंबर को हरियाणा के सभी अस्पतालों में हड़ताल

हरियाणा में पोर्टल और डिजिटल भुगतान प्रणालियों का होगा ऑडिट; सरकारी पैसे की बढ़ेगी सुरक्षा

: हरियाणा में पोर्टल और डिजिटल भुगतान प्रणालियों का होगा ऑडिट; सरकारी पैसे की बढ़ेगी सुरक्षा

कपाल मोचन मेला आस्था, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक - मुख्यमंत्री

: कपाल मोचन मेला आस्था, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक - मुख्यमंत्री

पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी : मुख्यमंत्री

: पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी : मुख्यमंत्री

साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा पुलिस की बड़ी पहल

: साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा पुलिस की बड़ी पहल

प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने छह माह बदला संगठन का ढांचा

: प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने छह माह बदला संगठन का ढांचा

सीडीएलयू व एसपीईएफएल-एससी में हुआ एमओयू

: सीडीएलयू व एसपीईएफएल-एससी में हुआ एमओयू

X