Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक • गुरुग्राम: नाइजीरियाई नागरिकों को भाए हरियाणवीं महिलाओं के बेकरी उत्पाद • गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा • गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर • नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ • गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने • गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच • गुरुग्राम से अमेरिका, कनाडा में ठगी का इंटरनेशनल कॉल सेंटर पकड़ा • गुरुग्राम: 20वां गुरुग्राम संकीर्तन महोत्सव गौशाला मैदान में 19 दिसंबर को • गुरुग्राम: 50 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता व उनकी रिटायर्ड मां बनीं साध्वी

हरियाणा

गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने

Updated on Thursday, November 19, 2026 19:14 PM IST


निखिल

गुरुग्राम। माहेश्वरी सभा गुरुग्राम महिला मंडल एवं युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। यहां ओल्ड दिल्ली रोड स्थित अमित महल सेक्टर-14 में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना और महेश वंदना से हुआ। भारत की 11 रानियों की भूमिका में महिलाओं का जलवा रहा।

-माहेश्वरी सभा के दीपावली मिलन एवं सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम रहा रंगारंग

 

 


माहेश्वरी सभा गुरुग्राम अध्यक्ष महेश जाखेटिया के दीपावली शुभकामना संदेश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसे जेन-जी मुकुंज मूंदड़ा, प्रियांशी लाहोटी, मीनल लड्ढा एवं आरव माहेश्वरी द्वारा मंच से पहली बार संचालित किया गया। प्रमुख अतिथियों में किरण लड्ढा (महासचिव, अखिल भारतवर्षीय महिला मंडल) एसएन चांडक (चेयरमैन, शील बायोटेक), हरि ओम गांधी (डीआईजी सीआईएसएफ), संदीप परवाल (फाउंडर, एसपीए फाइनेंशियल एडवाइजर) की गरिमामयी उपस्थिति में इस कार्यक्रम में लगभग 600 माहेश्वरी बंधुओं ने भाग लिया। रामायण को कोरियोग्राफर प्रीति मालानी ने महिला सदस्यों के साथ बहुत ही सुंदर रूप से प्रस्तुत किया। हेरिटेज क्वीन ऑफ इंडिया में भारत की 11 रानियों का प्रस्तुतीकरण एक अलग अनुभव रहा, जहां समाज की महिला सदस्यों ने अपने किरदारों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। हेरिटेज क्वीन कार्यक्रम सरोज दम्माणी द्वारा निर्देशित किया गया एवं मोनिका द्वारा संचालित किया गया। अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सांस्कृतिक सचिव आशुतोष माहेश्वरी के निर्देशन में हुई। सात वर्षों के पश्चात समाज की स्मारिका को प्रकाशित किया गया, जिसका विमोचन जिला सभा उपाध्यक्ष आशीष राठी द्वारा किया गया। माहेश्वरी समाज गुडग़ांव की वेबसाइट को जिला सभा सचिव संजय सारडा एवं आदित्य जाखेटिया द्वारा लॉन्च किया गया। सुनीता माहेश्वरी द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम का सभी ने आनंद लिया।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक

: गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक

गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

: गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर

: गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर

नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ

: नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ

गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच

: गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच

हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

: हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा ने देश भर में हासिल किया प्रथम स्थान

: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा ने देश भर में हासिल किया प्रथम स्थान

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 80 लाभार्थियों को 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई

: हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 80 लाभार्थियों को 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन हुए लाईव

: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन हुए लाईव

हरियाणा को स्वच्छ, हरित और जलवायु-सक्षम बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम,

: हरियाणा को स्वच्छ, हरित और जलवायु-सक्षम बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम,

X