Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: 20वां गुरुग्राम संकीर्तन महोत्सव गौशाला मैदान में 19 दिसंबर को • गुरुग्राम: 50 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता व उनकी रिटायर्ड मां बनीं साध्वी • गुरुग्राम: एम3एम इंडिया व न्यूयॉर्क की लग्जरी घड़ी बनाने वाली कंपनी जैकब एंड कंपनी मिलकर बनाएंगी प्रोजेक्ट • गुरुग्राम: भारत में पहली बार एआई से डिजाइन सिरेमिक डिस्क अमेरिकी व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित • गुरुग्राम: लायंस स्कूल में एनसीसी शक्ति, देशभक्ति व लीडरशिप का दिखा संगम • अक्षय शर्मा को मिला हल्का उत्तरी के दिग्गजों से समर्थन • गुरुग्राम: दवा विक्रेताओं का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा भी है: आरती राव • गुरुग्राम: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर छह दोपहिया वाहन इम्पाउंड • गुरुग्राम: समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करें कार्यकर्ता: डा. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम से धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार

हरियाणा

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा ने देश भर में हासिल किया प्रथम स्थान

Updated on Wednesday, November 18, 2026 17:29 PM IST

चंडीगढ़ , 18 नवंबर -हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा ने "एनीमिया मुक्त भारत" कार्यक्रम में देश भर में  प्रथम स्थान हासिल किया है। यह बड़ी उपलब्धि सभी लाभार्थी समूहों में नियमित आईएफए सप्लीमेंटेशन सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के आपसी समन्वय और ठोस प्रयासों का ही परिणाम है।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) के स्कोरकार्ड (स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली-HMIS के अनुसार) में हरियाणा ने 'एनीमिया मुक्त हरियाणा / एनीमिया मुक्त भारत' कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड (IFA) कवरेज में देश भर में पहला स्थान हासिल किया है।

 

 

- राष्ट्रीय औसत 66.2 के मुकाबले 89.2 एएमबी इंडेक्स के साथ राज्य ने रचा कीर्तिमान

 

-स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विभागीय समन्वय और ठोस प्रयासों को दिया श्रेय

उन्होंने बताया कि हरियाणा ने 89.2 का एएमबी (AMB) इंडेक्स प्राप्त किया है, जो 66.2 के राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है, और इस शीर्ष रैंक को हरियाणा ने उत्तराखंड के साथ साझा किया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय एनीमिया मुक्त भारत और पोषण अभियान के तहत नियमित आईएफए सप्लीमेंटेशन, गहन जांच, समय पर उपचार, परामर्श तथा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर की गई मजबूत निगरानी के निरंतर प्रयासों को दिया।

 

नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा के मिशन डायरेक्टर डॉ आर. एस ढिल्लों ने आगे बताया कि हरियाणा राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के 78.5 प्रतिशत (तीसरे स्थान) के समग्र आईएफए कवरेज इंडेक्स को सुधारकर दूसरी तिमाही में 89.2 प्रतिशत (पहले स्थान) तक पहुंचा दिया है। इस दौरान सभी श्रेणियों में महत्वपूर्ण सुधार दर्ज किया गया है, जिसमें 6 से 59 महीने के बच्चों का कवरेज 78.0 प्रतिशत से बढ़कर 89.3 प्रतिशत, 5 से 9 वर्ष के बच्चों का कवरेज 77.0 प्रतिशत से बढ़कर 80.5 प्रतिशत, 10 से 19 वर्ष के किशोरों का कवरेज 74.1 प्रतिशत से बढ़कर 95.0 प्रतिशत और स्तनपान कराने वाली माताओं का कवरेज 68.2 प्रतिशत से बढ़कर 86.1 प्रतिशत हो गया है, जबकि गर्भवती महिलाओं का कवरेज 95.0 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है।

 

इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान' के हिस्से के रूप में 17 सितंबर, 2026 को अंबाला से '100 दिवसीय एनीमिया न्यूनीकरण अभियान' की भी शुरुआत की गई थी। स्टेट एनीमिया ट्रैकिंग पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक पूरे प्रदेश में 3.56 लाख से अधिक हीमोग्लोबिन (Hb) टेस्ट किए जा चुके हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि एक स्वस्थ और सशक्त हरियाणा का निर्माण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एनीमिया मुक्त हरियाणा के लक्ष्य को पूरी तरह साकार करने के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक नागरिक, विशेषकर महिलाएं, किशोरियां और बच्चे अपने स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक रहें।

 

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे समय-समय पर अपने हीमोग्लोबिन की जांच अवश्य करवाएं, संतुलित व पौष्टिक आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तथा सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों का नियमित सेवन कर इस जन-आंदोलन को सफल बनाएं।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

: हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 80 लाभार्थियों को 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई

: हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 80 लाभार्थियों को 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन हुए लाईव

: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन हुए लाईव

हरियाणा को स्वच्छ, हरित और जलवायु-सक्षम बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम,

: हरियाणा को स्वच्छ, हरित और जलवायु-सक्षम बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम,

मुकुल कुमार को हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार

: मुकुल कुमार को हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार

सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय परीक्षा के लिए 20 नवंबर से लाईव होंगे आवेदन फार्म

: सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय परीक्षा के लिए 20 नवंबर से लाईव होंगे आवेदन फार्म

हरियाणा ने 31 दिसंबर तक सभी 23 जिलों को एचआईवी/एड्स नियंत्रण के ‘सुरक्षित जिला’ ढांचे में लाने का लक्ष्य रखा   

: हरियाणा ने 31 दिसंबर तक सभी 23 जिलों को एचआईवी/एड्स नियंत्रण के ‘सुरक्षित जिला’ ढांचे में लाने का लक्ष्य रखा  

गुरुग्राम: 20वां गुरुग्राम संकीर्तन महोत्सव गौशाला मैदान में 19 दिसंबर को

: गुरुग्राम: 20वां गुरुग्राम संकीर्तन महोत्सव गौशाला मैदान में 19 दिसंबर को

गुरुग्राम: 50 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता व उनकी रिटायर्ड मां बनीं साध्वी

: गुरुग्राम: 50 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता व उनकी रिटायर्ड मां बनीं साध्वी

गुरुग्राम: एम3एम इंडिया व न्यूयॉर्क की लग्जरी घड़ी बनाने वाली कंपनी जैकब एंड कंपनी मिलकर बनाएंगी प्रोजेक्ट

: गुरुग्राम: एम3एम इंडिया व न्यूयॉर्क की लग्जरी घड़ी बनाने वाली कंपनी जैकब एंड कंपनी मिलकर बनाएंगी प्रोजेक्ट

X