चंडीगढ़, 18 नवंबर-हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से आईएएस अधिकारी मुकुल कुमार को हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
मुकुल कुमार के पास वर्तमान में सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के मिशन निदेशक, आतिथ्य विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव का कार्यभार है।