निखिल
गुरुग्राम। श्री श्याम बजरंग परिवार संघ, गुरुग्राम की ओर से हर साल की तरह इस बार भी भव्य 20वां गुरुग्राम संकीर्तन महोत्सव मेला श्याम धनी सरकार का आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव 19 दिसंबर 2026 को बस स्टैंड के निकट गौशाला मैदान होगा। कार्यक्रम सांय 07:15 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा।
-मेला श्याम धनी सरकार का में सजेगा भव्य दरबार
श्री श्याम बजरंग परिवार संघ के अध्यक्ष डा. पुनीत अग्रवाल ने बताया कि इस बार महोत्सव को और भी भव्य रूप दिया जा रहा है। मेला श्री श्याम धनी सरकार के नाम से आयोजित होने वाले इस संकीर्तन में भव्य दरबार सजाया जाएगा। दरबार में इत्र की खुशबू और फूलों की वर्षा से पूरा माहौल भक्तिमय होगा। महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायिका पूनम दीदी, भजन गायक संजय पारिख, शुभम ठकरान, आरती शर्मा, राजेश गोयल उर्फ रिंकू सिरसा और नरेश पूनिया म्यूजिकल गु्रप अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। कार्यक्रम का संचालन म्यूजिकल ग्रुप अलौकिक द्वारा किया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि संकीर्तन के दौरान छप्पन भोग और भण्डारे का भी विशेष आयोजन होगा। हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। भक्तों की सुविधा के लिए बैठने, पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। डा. पुनीत अग्रवाल ने सभी श्याम प्रेमियों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस महोत्सव में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लें और भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करें।