चंडीगढ़, 18 नवंबर-हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
आदेशों के अनुसार, आईएएस अधिकारी अंकित कुमार चैकसे अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पानीपत को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, झज्जर नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार, एचसीएस अधिकारी जग निवास, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, झज्जर को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पानीपत नियुक्त किया गया है।