Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक • गुरुग्राम: नाइजीरियाई नागरिकों को भाए हरियाणवीं महिलाओं के बेकरी उत्पाद • गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा • गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर • नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ • गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने • गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच • गुरुग्राम से अमेरिका, कनाडा में ठगी का इंटरनेशनल कॉल सेंटर पकड़ा • गुरुग्राम: 20वां गुरुग्राम संकीर्तन महोत्सव गौशाला मैदान में 19 दिसंबर को • गुरुग्राम: 50 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता व उनकी रिटायर्ड मां बनीं साध्वी

राष्ट्रीय

गुरुग्राम से अमेरिका, कनाडा में ठगी का इंटरनेशनल कॉल सेंटर पकड़ा

Updated on Thursday, November 19, 2026 19:05 PM IST

निखिल


गुरुग्राम। अमेरिका व कनाडा के नागरिकों को एपल कस्टमर सर्विस का प्रतिनिधि बनकर साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने कॉल सेंटर से मौके पर 12 युवक व पांच युवतियों सहित 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 कंप्यूटर, छह लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन तथा साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं।

-पहले दिल्ली, फिर छह महीने गुरुग्राम उद्योग विहार में चलाया कॉल सेंटर
-पिछले दो महीने से एम3एम डिजिटल ग्रीन बिल्डिंग में संचालित हो रहा था कॉल सेंट


गुरुवार को पुलिस थाना साइबर अपराध दक्षिण गुरुग्राम की पुलिस टीम को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना मिली। बताया गया कि गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड स्थित एम3एम डिजिटल ग्रीन बिल्डिंग में एक फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। इस कॉल सेंटर के माध्यम से अमेरिका के नागरिकों को एपल कस्टमर सर्विस का प्रतिनिधि बनकर फोन एवं डिजिटल माध्यम से संपर्क करके साइबर ठगी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक दिनेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां 12 युवक व पांच युवतियां कंप्यूटर सिस्टम पर हेडफोन लगाकर अंग्रेजी भाषा में बातचीत करते हुए मिले। पुलिस द्वारा कॉल सेंटर के संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, कंपनी रजिस्ट्रेशन, पेमेंट के माध्यम, ग्राहकों एवं डेटा के स्रोत तथा टेलीकम्युनिकेशन लाइसेंस आदि के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन मौके पर मौजूद व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। आरोपियों द्वारा फर्जी तरीके से संचालित कॉल सेंटर में काम करते हुए विदेशी लोगों से अपना परिचय एपल कस्टमर सर्विस का प्रतिनिधि के रूप में कराकर उन्हें तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी किए जाने पर इनके तथा कॉल सेंटर के संचालकों के खिलाफ पुलिस थाना साइबर अपराध दक्षिण में केस दर्ज किया गया। कॉल सेंटर से काबू किए गए सभी 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक है। उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है।
गिरफ्तार आरोपियों में नितेश भारती निवासी जिला बलिया उत्तर प्रदेश, अनिमेश शर्मा निवासी शालीमार गार्डन गाजियाबाद, पैट्रिक रॉय निवासी कोलकाता, करण कुमार निवासी दिल्ली, एडी नगमलाई निवासी जिला तेनतिया हिल्स, मेघालय, आशीष निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली, तुषार मेहता निवासी गाजियाबाद, सूरज बरुई निवासी फरीदाबाद, अंकुश कुमार निवासी इस्माइलपुर फरीदाबाद, रितिक प्रजापति निवासी हरि नगर दिल्ली, सुखदीप सिंह निवासी मंडावली दिल्ली, अनीस मलिक निवासी जिला अलीगढ़, जंगमलू पानमेई निवासी इंफाल वेस्ट मणिपुर, चुइमेनाओ शिंगलाई निवासी मणिपुर, लीमा कैथरीन निवासी दीमापुर, नागालैंड, सैयदा फरदौ मेहफी निवासी गांधी बस्ती, गुवाहाटी, शाजिया खान निवासी ऐशबाग लखनऊ शामिल हैं। फर्जी कॉल सेंटर में काम करने वाले इन आरोपियों को उनके काम के अनुसार करीब 30 हजार से 50 हजार तक मासिक सैलरी एवं कमीशन दिया जाता था।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: नाइजीरियाई नागरिकों को भाए हरियाणवीं महिलाओं के बेकरी उत्पाद

: गुरुग्राम: नाइजीरियाई नागरिकों को भाए हरियाणवीं महिलाओं के बेकरी उत्पाद

*मुख्यमंत्री सैनी ने भोपाल पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी जी को अर्पित की श्रद्धांजलि*

: *मुख्यमंत्री सैनी ने भोपाल पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी जी को अर्पित की श्रद्धांजलि*

*Service to Humanity and Public welfare is the primary objective : Dr. Ashish Aneja*

: *Service to Humanity and Public welfare is the primary objective : Dr. Ashish Aneja*

पंजाब में भाजपा को बड़ी मजबूती, आम आदमी पार्टी को करारा झटका

: पंजाब में भाजपा को बड़ी मजबूती, आम आदमी पार्टी को करारा झटका

MLC की 28 सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ, राहुल गांधी पर विकाश ठाकुर का तंज

: MLC की 28 सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ, राहुल गांधी पर विकाश ठाकुर का तंज

गुरु टेकचंदजी महाराज के समाधि दिवस पर मुख्यमंत्री ने गुरुधाम के विकास के लिए की एक करोड़ रुपये की घोषणा

: गुरु टेकचंदजी महाराज के समाधि दिवस पर मुख्यमंत्री ने गुरुधाम के विकास के लिए की एक करोड़ रुपये की घोषणा

बूंदी में 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन में 24 जोड़ों का निकाह

: बूंदी में 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन में 24 जोड़ों का निकाह

समाज सेवा की मिसाल बने जयप्रकाश रोहिल्ला को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

: समाज सेवा की मिसाल बने जयप्रकाश रोहिल्ला को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

X