Friday, 30 October 2026
BREAKING
• औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रैंप एमएसएमई कॉन्क्लेव में बताई सरकार की योजनाएं • पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स

राष्ट्रीय

गुरु टेकचंदजी महाराज के समाधि दिवस पर मुख्यमंत्री ने गुरुधाम के विकास के लिए की एक करोड़ रुपये की घोषणा

Updated on Thursday, October 29, 2026 14:48 PM IST

उज्जैन, तानिया रोहिल्ला। संत श्रीश्री 1008 गुरु टेकचंदजी महाराज के 215वें समाधि दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें नमन करते हुए उनके जीवन और आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुधाम कड़छा के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजयुमो मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, भाजपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष पवन पाटीदार, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष सतबीर सिंह वर्मा और नामदेव विकास परिषद के मुख्य संरक्षक मुकेश नामदेव सहित कई अतिथि शामिल हुए।

कड़छा में 215वें समाधि दिवस पर संत को किया नमन, कई जनप्रतिनिधि और समाजजन रहे मौजूद


अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट अध्यक्ष अमित चौहान, सचिव नरेंद्र परिहार, कोषाध्यक्ष सुनील गोयल और अन्य ट्रस्टियों ने किया। ट्रस्ट के संरक्षक दिलीप परमार की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल माहेश्वरी ने किया। इस दौरान ट्रस्टी प्रशांत चौहान और मनीष परमार ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।


समारोह में नामदेव विकास परिषद मध्य प्रदेश के महामंत्री सुभाष वर्मा, पूर्व ट्रस्टी सुरेश परमार, अखिल भारतीय सर्व दर्जी महासभा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य आकाश वेद, एनसीआर ग्रुप दिल्ली से प्रेम पाल सिंह चौहान, सत्यवीर सिंह छोंकर, ओम प्रकाश चौहान, किशन लाल सिंह, मान सिंह सिकरवार, कैलाश तोमर, नेत्र पाल पंवार, सोहनलाल परमार, नारायण टेलर, डॉ. राजेंद्र चौहान, रामकिशन परमार, सुनील सोलंकी, मुकेश चौहान रंगा और विकास परमार सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की घोषणा को गुरुधाम कड़छा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। समारोह में संत गुरु टेकचंदजी महाराज के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में एकता, सेवा और सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Have something to say? Post your comment
MLC की 28 सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ, राहुल गांधी पर विकाश ठाकुर का तंज

: MLC की 28 सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ, राहुल गांधी पर विकाश ठाकुर का तंज

बूंदी में 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन में 24 जोड़ों का निकाह

: बूंदी में 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन में 24 जोड़ों का निकाह

समाज सेवा की मिसाल बने जयप्रकाश रोहिल्ला को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

: समाज सेवा की मिसाल बने जयप्रकाश रोहिल्ला को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

X