वाराणसी, डॉ नदीम अहमद:- विशेश्वरगंज स्थित होटल त्रिदेव सेलिब्रिटी अवार्ड शो सीजन 45 व प्लास्टिक फ्री इंडिया का आयोजन किया गया जहां पर वाराणसी की टी.टी.एफ फाउंडेशन की सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का खिताब जीत अपने नाम किया सिटी वाराणसी के कंपटीशन में तरकीबन 43 बच्चों ने भाग लिया जिसमें सोनाली ने विनर का ताज अपने नाम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित टीवी एक्टर्स चाहत पाण्डेय और एवं चीफ गेस्ट भूतपूर्व जज ए.के. तिवारी व अध्यक्ष अनुपम तिवारी सहित सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
इस अवसर पर सोनाली कुमारी को कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री चाहत पाण्डेय ने उन्हें क्राउन पहनाकर सम्मानित किया, जो उनके लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण रहा।
संस्था की बेटी ने रचा इतिहास
इस अवसर पर सोनाली कुमारी ने अपने माता पिता का सम्मान करते हुए उनको धन्यवाद किया और कहा आज उन्होंने मेरे सपने को पूरा करने के लिए मुझे इस फील्ड में सपोर्ट नहीं किया होता और आने की अनुमति नहीं देते तो शायद आज मैं इस विनर का ताज नहीं पहनपाती पर उन्होंने मेरे सपने को अपना सपना मन कर मेरे हर कदम पर हमेशा साथ दिया वही उन्होंने मिसेज एशिया विजयता सचदेवा जी को अपना मार्गदर्शक के रूप में बताते हुए उनका धन्यवाद किया और कहा कि आज अगर वो हमारी संस्था में नहीं आती ओर मॉडलिंग व टाइटिल क्या होता होता है ये भी बताती तो आज शायद मैं आज ऐसे स्टेज पर नहीं आ पाती ओर न ही इस टाइटिल के सम्मान से सम्मानित हो पाती
उन्होंने आयोजक मल्लिका-ए-अवध स्वेता तिवारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनको धन्यवाद किया