Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक • गुरुग्राम: नाइजीरियाई नागरिकों को भाए हरियाणवीं महिलाओं के बेकरी उत्पाद • गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा • गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर • नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ • गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने • गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच • गुरुग्राम से अमेरिका, कनाडा में ठगी का इंटरनेशनल कॉल सेंटर पकड़ा • गुरुग्राम: 20वां गुरुग्राम संकीर्तन महोत्सव गौशाला मैदान में 19 दिसंबर को • गुरुग्राम: 50 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता व उनकी रिटायर्ड मां बनीं साध्वी

राष्ट्रीय

गुरुग्राम: नाइजीरियाई नागरिकों को भाए हरियाणवीं महिलाओं के बेकरी उत्पाद

Updated on Thursday, November 19, 2026 19:29 PM IST

निखिल


गुरुग्राम। नाइजीरिया से आए 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गुरुग्राम के गांव चंदू का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षितिज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित बेकरी इकाई का अवलोकन किया। इसी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और उनके लिए सरकार के प्रयास अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गए। प्रतिनिधिमंडल ने महिलाओं के कार्यों तथा उद्यमशीलता की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल के गुरुग्राम आगमन पर जिला परिषद के सीईओ सुमित कुमार ने उनका स्वागत किया।

-नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल ने किया चंदू गांव में महिलाओं की बेकरी का दौरा
-22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का हुआ भव्य स्वागत


प्रतिनिधिमंडल में नाइजीरिया के मानवतावादी मामलों एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय के वरिष्ठ सचिव ओलुसान्या ओलुबुनमी, सरकारी नकद सहायता कार्यक्रम के राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रबंधक अलहसन अब्दुल्लाही इमाम, केंद्र सरकार के लेखा विभाग में परियोजना वित्त प्रबंधन के निदेशक लुका जोशुआ कादमी तथा राष्ट्रीय सामाजिक निवेश कार्यक्रम के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिदे जमीलू सहित विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। दौरे के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिनिधिमंडल को बेकरी इकाई की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं ने आटा गूंथने, विभिन्न बेकरी उत्पाद तैयार करने, उनकी पैकेजिंग, बिलिंग से लेकर मार्केटिंग तक की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए बेकरी उत्पादों का स्वाद भी चखा और उनसे संवाद कर उनके अनुभवों को जाना। उन्होंने इस बात की सराहना की कि ग्रामीण महिलाएं सामूहिक प्रयासों और उद्यमिता के माध्यम से न केवल अपनी आजीविका को मजबूत कर रही हैं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार एवं प्रेरणा का माध्यम बन रही हैं।


इस अवसर पर हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र और हरियाणा सरकार द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोडक़र उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस पहल के तहत महिलाओं को संगठित करने, कौशल विकास प्रशिक्षण देने, वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने, बैंकिंग सुविधाओं से जोडऩे तथा उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल आजीविका के साधन उपलब्ध करवाना ही नहीं, बल्कि उन्हें सफल उद्यमी बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी को और अधिक मजबूत करना है।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम से अमेरिका, कनाडा में ठगी का इंटरनेशनल कॉल सेंटर पकड़ा

: गुरुग्राम से अमेरिका, कनाडा में ठगी का इंटरनेशनल कॉल सेंटर पकड़ा

*मुख्यमंत्री सैनी ने भोपाल पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी जी को अर्पित की श्रद्धांजलि*

: *मुख्यमंत्री सैनी ने भोपाल पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी जी को अर्पित की श्रद्धांजलि*

*Service to Humanity and Public welfare is the primary objective : Dr. Ashish Aneja*

: *Service to Humanity and Public welfare is the primary objective : Dr. Ashish Aneja*

पंजाब में भाजपा को बड़ी मजबूती, आम आदमी पार्टी को करारा झटका

: पंजाब में भाजपा को बड़ी मजबूती, आम आदमी पार्टी को करारा झटका

MLC की 28 सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ, राहुल गांधी पर विकाश ठाकुर का तंज

: MLC की 28 सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ, राहुल गांधी पर विकाश ठाकुर का तंज

गुरु टेकचंदजी महाराज के समाधि दिवस पर मुख्यमंत्री ने गुरुधाम के विकास के लिए की एक करोड़ रुपये की घोषणा

: गुरु टेकचंदजी महाराज के समाधि दिवस पर मुख्यमंत्री ने गुरुधाम के विकास के लिए की एक करोड़ रुपये की घोषणा

बूंदी में 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन में 24 जोड़ों का निकाह

: बूंदी में 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन में 24 जोड़ों का निकाह

समाज सेवा की मिसाल बने जयप्रकाश रोहिल्ला को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

: समाज सेवा की मिसाल बने जयप्रकाश रोहिल्ला को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

X