Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक • गुरुग्राम: नाइजीरियाई नागरिकों को भाए हरियाणवीं महिलाओं के बेकरी उत्पाद • गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा • गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर • नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ • गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने • गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच • गुरुग्राम से अमेरिका, कनाडा में ठगी का इंटरनेशनल कॉल सेंटर पकड़ा • गुरुग्राम: 20वां गुरुग्राम संकीर्तन महोत्सव गौशाला मैदान में 19 दिसंबर को • गुरुग्राम: 50 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता व उनकी रिटायर्ड मां बनीं साध्वी

हरियाणा

गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक

Updated on Thursday, November 19, 2026 19:46 PM IST

 निखिल

गुरुग्राम। कामधेनु धाम गौशाला कार्टरपुरी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में तीन व्यासपीठों से धर्म, भक्ति एवं गौ महिमा की अमृतवर्षा हो रही है। कथा व्यास आचार्य अमरेन्द्र दास ने श्रीमद्भागवत महापुराण के चतुर्थ स्कन्ध में वर्णित भक्तराज ध्रुव की प्रेरणादायक कथा सुनाते हुए बताया कि मात्र पाँच वर्ष की आयु में बालक ध्रुव ने कठोर तपस्या एवं अटूट भक्ति से भगवान श्रीहरि विष्णु के दिव्य दर्शन प्राप्त किए और अटल ध्रुवलोक का वरदान पाया। उन्होंने कहा कि ध्रुव का जीवन दृढ़ संकल्प, श्रद्धा और भगवान के प्रति अनन्य समर्पण की अनुपम प्रेरणा देता है।

 

भक्तराज ध्रुव की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान श्रीहरि ने दिया अटल ध्रुवलोक का वरदान

विदुषी बेला पारिक दीदी ने सुनाई गौ माता की महिमा

96 वर्षीय स्वामी पूर्णानन्द महाराज के गौ भजनों से भक्त हुए भावविभोर

देश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए 108 कुण्डीय महायज्ञ में सवा करोड़ सुरभि मंत्रों से आहुति का संकल्प

दूसरी व्यासपीठ से विदुषी बेला पारिक दीदी ने भगवान श्रीकृष्ण की गोचारण लीला एवं गोवर्धन धारण प्रसंग के माध्यम से गौ माता की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का गौ माता के प्रति अगाध प्रेम था। गौ माता सनातन संस्कृति की आधारशिला हैं और गौ सेवा करुणा, धर्म एवं मानवता का प्रतीक है। उनके भावपूर्ण प्रवचनों से श्रद्धालु भक्तिभाव में सराबोर हो गए। तीसरी व्यासपीठ से गोवर्धन से पधारे 96 वर्षीय स्वामी पूर्णानन्द महाराज ने गौ माता की महिमा पर आधारित मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं के हृदय में गौ माता के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति के भाव जागृत किए। उनके भावपूर्ण भजनों से पूरा कथा पंडाल भक्तिरस में डूब गया और श्रद्धालु भावविभोर होकर भजनों का आनंद लेते रहे।

 

देश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए 108 कुण्डीय वैदिक महायज्ञ

 

कामधेनु धाम गौशाला में देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना के लिए प्रतिदिन प्रातः 10 से 11 बजे तक 108 कुण्डीय वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मथुरा-वृन्दावन एवं काशी से पधारे विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सवा करोड़ सुरभि मंत्रों से आहुतियाँ अर्पित करने का संकल्प लिया गया है। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व यज्ञाचार्य पं. राहुल मिश्रा जी कर रहे हैं। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी कथावाचक पं. अमर चन्द भारद्वाज ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा, गौ भजनों एवं वैदिक महायज्ञ के माध्यम से गौ सेवा, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचकर कथा श्रवण एवं यज्ञ में सहभागिता कर रहे हैं। इस अवसर पर कामधेनु धाम गौशाला के अध्यक्ष पूरन यादव लोहचब, स्वामी प्रभाती लाल (संचालक, संगेल गौशाला), स्वामी पूर्णानन्द महाराज, पुरुषोत्तम दास सोनी, बलजीत यादव, हीरालाल, सुभाष सोनी, उदय प्रकाश बालिया, जयदेव, मनोज गोयल (जयपुर), राम निवास कटारिया (अध्यक्ष, तक्षशिला आरडब्ल्यूए), महासचिव संजय मलिक, प्रमोद शास्त्री (प्रान्तीय मन्त्री, संस्कृत भारती हरियाणा न्यास) एवं विभाग संयोजक प्रवेश कौशिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

: गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर

: गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर

नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ

: नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ

गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने

: गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने

गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच

: गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच

हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

: हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा ने देश भर में हासिल किया प्रथम स्थान

: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा ने देश भर में हासिल किया प्रथम स्थान

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 80 लाभार्थियों को 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई

: हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 80 लाभार्थियों को 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन हुए लाईव

: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन हुए लाईव

हरियाणा को स्वच्छ, हरित और जलवायु-सक्षम बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम,

: हरियाणा को स्वच्छ, हरित और जलवायु-सक्षम बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम,

X