Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक • गुरुग्राम: नाइजीरियाई नागरिकों को भाए हरियाणवीं महिलाओं के बेकरी उत्पाद • गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा • गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर • नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ • गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने • गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच • गुरुग्राम से अमेरिका, कनाडा में ठगी का इंटरनेशनल कॉल सेंटर पकड़ा • गुरुग्राम: 20वां गुरुग्राम संकीर्तन महोत्सव गौशाला मैदान में 19 दिसंबर को • गुरुग्राम: 50 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता व उनकी रिटायर्ड मां बनीं साध्वी

हरियाणा

गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच

Updated on Thursday, November 19, 2026 19:09 PM IST


निखिल


गुरुग्राम। इंटरनेशनल बिजनेस चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (आईबीसीसीआई) ने भारत और छह देशों के बीच कारोबार एवं निवेश के अवसर बढ़ाने की दिशा में पहल की है। नई दिल्ली में आयोजित इंडिया-ग्लोबल पार्टनरशिप्स बिजनेस, ट्रेड एंड सस्टेनेबल ग्रोथ सम्मेलन में राजनयिकों, सरकारी प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों और उद्यमियों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एच.ई. कवींद्र गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

-छह देशों से कारोबार बढ़ाने की पहल

सम्मेलन में ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, मंगोलिया, गुयाना, सूरीनाम और फिजी के प्रतिनिधियों ने अपने देशों में कारोबार, निवेश, सरकारी प्रोत्साहन और सब्सिडी से जुड़ी जानकारी साझा की। इसका उद्देश्य भारतीय कारोबारियों को नए वैश्विक बाजारों से जोडऩा रहा। आईबीसीसीआई अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन और वैश्विक बाजारों तक पहुंच दिलाना जरूरी है। इससे विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। गवर्निंग काउंसिल सदस्य कपिल अग्रवाल ने कहा कि संस्था का लक्ष्य वोकल फॉर लोकल को‘लोकल टू ग्लोबल में बदलना है। भारत की संस्कृति, खानपान, उत्पादों और मजबूत सप्लाई चेन को दुनिया तक पहुंचाकर निर्यात बढ़ाना और नए बाजार तैयार करना हमारी प्राथमिकता है। आईबीसीसीआई ने लंदन में प्रस्तावित भारत सांस्कृतिक महोत्सव की भी घोषणा की। इसमें 100 भारतीय निर्यातकों को अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। टेक्सटाइल, फैशन, जूलरी, हस्तशिल्प, होम डेकोर और लाइफस्टाइल उत्पादों के साथ भारतीय संगीत, नृत्य और खानपान भी आकर्षण का हिस्सा होंगे।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक

: गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक

गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

: गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर

: गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर

नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ

: नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ

गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने

: गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने

हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

: हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा ने देश भर में हासिल किया प्रथम स्थान

: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा ने देश भर में हासिल किया प्रथम स्थान

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 80 लाभार्थियों को 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई

: हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 80 लाभार्थियों को 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन हुए लाईव

: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन हुए लाईव

हरियाणा को स्वच्छ, हरित और जलवायु-सक्षम बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम,

: हरियाणा को स्वच्छ, हरित और जलवायु-सक्षम बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम,

X