Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक • गुरुग्राम: नाइजीरियाई नागरिकों को भाए हरियाणवीं महिलाओं के बेकरी उत्पाद • गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा • गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर • नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ • गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने • गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच • गुरुग्राम से अमेरिका, कनाडा में ठगी का इंटरनेशनल कॉल सेंटर पकड़ा • गुरुग्राम: 20वां गुरुग्राम संकीर्तन महोत्सव गौशाला मैदान में 19 दिसंबर को • गुरुग्राम: 50 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता व उनकी रिटायर्ड मां बनीं साध्वी

हरियाणा

गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Updated on Thursday, November 19, 2026 19:25 PM IST

निखिल


गुरुग्राम। युवा अपनी प्रतिभा और हुनर को पहचानें, उसे निखारें और जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करें। युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह बात सोहना के विधायक तेजपाल तंवर ने गुरुवार को सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव-2026 का शुभारंभ करते हुए कही। महोत्सव की थीम नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत रखी गई है।

-नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर हो रहा महोत्सव

 


प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: 4,100, 3,100 और 2,100 रुपये की नकद राशि दी जाएगी। जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय महोत्सव में गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का समापन शुक्रवार को गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा करेंगे। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-14 की प्राचार्या सुनीता ढाका, अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. संतोष कुमारी, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम के प्रधानाचार्य सुनीत वत्स, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोहना की प्रधानाचार्या सोनिका तक्षक तथा राजकीय मॉडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सहित विभिन्न संस्थानों के शिक्षक, अधिकारी और युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे। तेजपाल तंवर ने कहा कि जिला युवा महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। हरियाणा की धरती प्रतिभाओं की धरती है। यहां के युवाओं ने खेल, शिक्षा, विज्ञान, कला और सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।


प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। ऐसे आयोजन इस सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके साथ कौशल, अनुशासन भी जरूरी है। आईटीआई जैसे संस्थान युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार के योग्य बनाने के साथ उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार क्षेत्र चुनने तथा उसमें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक

: गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक

गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर

: गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर

नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ

: नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ

गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने

: गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने

गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच

: गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच

हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

: हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा ने देश भर में हासिल किया प्रथम स्थान

: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा ने देश भर में हासिल किया प्रथम स्थान

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 80 लाभार्थियों को 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई

: हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 80 लाभार्थियों को 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन हुए लाईव

: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन हुए लाईव

हरियाणा को स्वच्छ, हरित और जलवायु-सक्षम बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम,

: हरियाणा को स्वच्छ, हरित और जलवायु-सक्षम बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम,

X