Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक • गुरुग्राम: नाइजीरियाई नागरिकों को भाए हरियाणवीं महिलाओं के बेकरी उत्पाद • गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा • गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर • नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ • गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने • गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच • गुरुग्राम से अमेरिका, कनाडा में ठगी का इंटरनेशनल कॉल सेंटर पकड़ा • गुरुग्राम: 20वां गुरुग्राम संकीर्तन महोत्सव गौशाला मैदान में 19 दिसंबर को • गुरुग्राम: 50 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता व उनकी रिटायर्ड मां बनीं साध्वी

हरियाणा

गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर

Updated on Thursday, November 19, 2026 19:22 PM IST

निखिल


गुरुग्राम। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती पर गुरुवार को गुरुग्राम कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

-इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा


कार्यक्रम की शुरुआत में इंदिरा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इंदिरा जी के योगदान को याद किया और उनके आदर्शों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने इंदिरा गांधी जी द्वारा भारत की मजबूती के लिए बतौर प्रधानमंत्री लिए गए ऐतिहासिक फैसलों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी सिर्फ एक प्रधानमंत्री नहीं थीं, बल्कि वे भारत की आत्मा, उसकी ताकत और उसकी एकता की प्रतीक थीं। उनका पूरा जीवन देश की सेवा, गरीबों के उत्थान और राष्ट्र की अखंडता के लिए समर्पित था। पंकज डावर ने कहा कि इंदिरा जी ने 1971 के युद्ध में जो निर्णायक नेतृत्व दिखाया, वह आज भी दुनिया याद करती है। बांग्लादेश का निर्माण और पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत ने दुनिया को बता दिया कि भारत अब किसी के सामने झुकने वाला देश नहीं है। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी का वह फैसला भारत की कूटनीतिक और सैन्य शक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रिवी पर्स की समाप्ति, हरित क्रांति को बढ़ावा देने और गरीबी हटाओ के नारे का भी जिक्र किया। डावर ने कहा कि बैंकों के राष्ट्रीयकरण से देश का पैसा आम आदमी तक पहुंचा। गरीब, किसान और छोटे व्यापारी को पहली बार बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया। हरित क्रांति के कारण भारत खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर हुआ और दुनिया के सामने सिर उठाकर खड़ा हो सका।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक

: गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक

गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

: गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ

: नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ

गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने

: गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने

गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच

: गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच

हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

: हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा ने देश भर में हासिल किया प्रथम स्थान

: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा ने देश भर में हासिल किया प्रथम स्थान

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 80 लाभार्थियों को 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई

: हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 80 लाभार्थियों को 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन हुए लाईव

: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन हुए लाईव

हरियाणा को स्वच्छ, हरित और जलवायु-सक्षम बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम,

: हरियाणा को स्वच्छ, हरित और जलवायु-सक्षम बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम,

X