Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक • गुरुग्राम: नाइजीरियाई नागरिकों को भाए हरियाणवीं महिलाओं के बेकरी उत्पाद • गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा • गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर • नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ • गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने • गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच • गुरुग्राम से अमेरिका, कनाडा में ठगी का इंटरनेशनल कॉल सेंटर पकड़ा • गुरुग्राम: 20वां गुरुग्राम संकीर्तन महोत्सव गौशाला मैदान में 19 दिसंबर को • गुरुग्राम: 50 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता व उनकी रिटायर्ड मां बनीं साध्वी

हरियाणा

नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ

Updated on Thursday, November 19, 2026 19:17 PM IST

निखिल


गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गुरुग्राम केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख आर्थिक और औद्योगिक शहरों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। इस शहर की तरक्की में यहां स्थापित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में इन कंपनियों की जिम्मेदारी भी बनती है कि वे अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

प्रदेश के कुल राजस्व में लगभग 65 प्रतिशत योगदान
प्रदेश की कुल बिजली खपत के बिलों में भी गुरुग्राम की हिस्सेदारी लगभग 42 प्रतिशत


केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह गुरुवार को नेस्ले इंडिया की सीएसआर पहल के तहत शुरू किए गए क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। राव इंद्रजीत सिंह ने नेस्ले इंडिया की ओर से भेंट किए गए स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पूर्व अपने संबोधन में कहा कि ऐसी पहल केवल एक कंपनी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि अन्य कॉरपोरेट संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों को भी इससे प्रेरणा लेकर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में प्रदूषण और यातायात जैसी चुनौतियां लगातार बनी हुई हैं। इनका समाधान केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें औद्योगिक संस्थानों, कॉरपोरेट जगत और आम नागरिकों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है और प्रदेश के कुल राजस्व में लगभग 65 प्रतिशत योगदान इस क्षेत्र से आता है। इसी प्रकार प्रदेश की कुल बिजली खपत के बिलों में भी गुरुग्राम की हिस्सेदारी लगभग 42 प्रतिशत है। यह आंकड़े इस शहर की आर्थिक महत्ता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों की तरह गुरुग्राम भी देश के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान रखता है और हरियाणा का गौरव बढ़ाता है। ऐसे में यहां की बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।


एंबियंस मॉल से राजीव चौक तक होगी मशीनीकृत सफाई
नेस्ले इंडिया की ओर से एंबियंस मॉल से राजीव चौक तक राष्ट्रीय राजमार्ग के 16 किलोमीटर लंबे हिस्से को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रतिदिन दो बार मशीनीकृत स्वीपिंग के माध्यम से सडक़ की सफाई की जाएगी। धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिडक़ाव और आठ कर्मचारियों की टीम द्वारा प्रतिदिन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कचरे का संग्रहण किया जाएगा। अभियान में प्लास्टिक एवं अन्य ठोस कचरे का नियमित उठान करने के साथ इफ्को चौक का सौंदर्यीकरण, हैंगिंग प्लांटर्स लगाना और नियमित स्वच्छता अभियान चलाना भी शामिल है।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक

: गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक

गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

: गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर

: गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर

गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने

: गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने

गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच

: गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच

हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

: हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा ने देश भर में हासिल किया प्रथम स्थान

: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा ने देश भर में हासिल किया प्रथम स्थान

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 80 लाभार्थियों को 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई

: हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 80 लाभार्थियों को 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन हुए लाईव

: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन हुए लाईव

हरियाणा को स्वच्छ, हरित और जलवायु-सक्षम बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम,

: हरियाणा को स्वच्छ, हरित और जलवायु-सक्षम बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम,

X