Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

Updated on Monday, October 12, 2026 22:02 PM IST

बूंदी, राजस्थान, डॉ नदीम अहमद। लौहारान काठेड़ा 53 गौत जमात के तहत, बूंदी पंचायत बूंदी राजस्थान की निगरानी में आयोजित होने वाले 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है।

सम्मेलन के अंतर्गत कुल 24 जोड़ों के विवाह संबंधी राजस्थान सरकार की सहायता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा दिए गए हैं। वहीं, सरकारी सहायता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए तहसीलदार वेरीफिकेशन और नगर परिषद वेरीफिकेशन से संबंधित फाइलें भी तैयार करवा दी गई हैं।

सम्मेलन कमेटी के सदर सैफी मौहम्मद आरिफ़ नागौरी की ओर से बताया गया कि इन जोड़ों को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलवाने के उद्देश्य से आवश्यक दस्तावेजों और औपचारिकताओं को पूरा करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

तहसीलदार और नगर परिषद वेरीफिकेशन के लिए फाइलें तैयार; सैफी मौहम्मद आरिफ़ नागौरी और सलीम पहलवान अगवान, नासिर रज़ा खाटावत,इरशाद हस्नोत कल अधिकारियों से करेंगे मुलाकात

अधिकारियों से मिलेंगे सम्मेलन के पदाधिकारी

इसी सिलसिले में कल, सैफी मौहम्मद आरिफ़ नागौरी (सदर) और सलीम पहलवान अगवान (नायब सदर) नासिर रज़ा खाटावत (केशियर) इरशाद हस्नोत (ऑफिस इंचार्ज) संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
इस दौरान तहसीलदार वेरीफिकेशन और नगर परिषद वेरीफिकेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए तैयार की गई फाइलें संबंधित कार्यालयों में प्रस्तुत की जाएंगी तथा आवश्यक कार्रवाई के संबंध में चर्चा की जाएगी।

कमेटी का उद्देश्य है कि सभी पात्र जोड़ों के दस्तावेज नियमानुसार पूरे हों और सरकारी सहायता की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। सरकारी सहायता का अंतिम निर्णय संबंधित विभागों की जांच और निर्धारित नियमों के अनुसार होगा।

लौहारान काठेड़ा 53 गौत जमात के 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के लिए अब तक 24 जोड़े मुकम्मल होने की जानकारी दी गई है, 24 जोड़ों को लगन दिए गए हैं।
सभी लगन के साथ दूल्हा और दुल्हन के कपड़े भी प्रदान किए गए हैं।

सम्मेलन कमेटी की ओर से यह पहल समाज में सामूहिक सहयोग, भाईचारे और विवाह संबंधी खर्चों को कम करने के उद्देश्य से की जा रही है।
सम्मलेन कमेटी का प्रयास है कि जरूरतमंद और पात्र परिवारों को निर्धारित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

समाज के सहयोग से आगे बढ़ रहा सम्मेलन

सम्मेलन की तैयारियों और व्यवस्थाओं में सदर सैफी मौहम्मद आरिफ़ नागौरी, सेक्रेट्री सलीम अख़्तर खत्री, केशियर नासिर रज़ा खाटावत, नायब सदर सलीम पहलवान अगवान, नायब सेक्रेट्री इकबाल खत्री, नायब केशियर मोहम्मद शब्बीर हसनोत,, सदस्य अब्दुल मजीद खाटावत, शाहिद हुसैन ज़िन्दरान, अख़्तर हुसैन चौहान,अब्दुल गफ्फार खाटावत हबीब नूर अगवान सजाउद्दीन खाटावत,अब्दुल गफ्फार खत्री, जावेद अगवान, नाजिम हस्नोत, सईद हस्नोत इरशाद हसनोत, इम्तियाज ज़िन्दरान, सुहैल नवाज खत्री ऑफिस सहित सम्मेलन कमेटी के अन्य सदस्य एवं बुजुर्ग नौजवान सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इसके साथ ही आठों पार्टियों के वर्तमान एवं पूर्व सदर, उनकी कमेटियां, टोंक जमीन के वर्तमान एवं पूर्व सदर और कमेटियां तथा लौहारान काठेड़ा 53 गौत जमात के बुजुर्ग और नौजवान तन, मन और धन से सहयोग कर रहे हैं।

25 अक्टूबर को होगा 43वां इज्तेमाई शादी सम्मेलन

गौरतलब है कि 43वां इज्तेमाई शादी सम्मेलन 25 अक्टूबर 2026, रविवार को कृषि उपज मंडी, लंका गेट बाईपास, बूंदी, राजस्थान में आयोजित होना निर्धारित है।

सम्मेलन कमेटी और बूंदी पंचायत की ओर से समाज के तमाम लोगों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। कमेटी ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से समाज में एकता मजबूत होगी और विवाह संबंधी जिम्मेदारियों को आसान बनाने में मदद मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदला रास्ता, हवाई मार्ग से भारत पहुंचीं 150 सिंधी दुल्हनें

: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदला रास्ता, हवाई मार्ग से भारत पहुंचीं 150 सिंधी दुल्हनें

X