Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

Updated on Monday, August 31, 2026 17:15 PM IST

 

नई दिल्ली: रक्षाबंधन का पर्व कल्याण ट्रस्ट की ओर से इस वर्ष भी सेवा, स्नेह और अपनत्व के संदेश के साथ मनाया गया। ट्रस्ट की फाउंडर इंदरजीत कौर के नेतृत्व में DSCI में रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया गया, जहां अस्पताल में मौजूद भाई-बहनों और छोटे बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा की गईं।

इस अवसर पर कल्याण ट्रस्ट की टीम ने अस्पताल में मरीजों के परिजनों और जरूरतमंद लोगों को राखी बांधी तथा उन्हें खाने-पीने की सामग्री भेंट की। सेवा के इन भावुक पलों में कई लोगों ने ट्रस्ट की टीम को आशीर्वाद दिया और उनके प्रयासों की सराहना की।

वहीं, ट्रस्ट की फाउंडर इंदरजीत कौर ने पटपड़गंज स्थित स्लम स्टडी सेंटर के बच्चों के साथ भी रक्षाबंधन मनाया। बच्चों ने अपनी ‘मां समान मैम’ का इंतजार करते हुए उन्हें राखी बांधी। इस दौरान बच्चों को मिठाई और उपहार भेंट किए गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर समारोह का माहौल भावुक और यादगार बन गया।

इंदरजीत कौर ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे या उपहारों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों के रिश्तों और आपसी स्नेह का पर्व है। जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना ही इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी कमाई है।

उन्होंने कहा कि जब कोई भाई, बहन या बच्चे की तरह स्नेह और आशीर्वाद देता है, तो सेवा से जुड़े लोगों के लिए वह पल बेहद भावुक और प्रेरणादायक बन जाता है। रक्षाबंधन के इस आयोजन के माध्यम से ट्रस्ट ने प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया।

ट्रस्ट ने बताया कि इस सेवा अभियान को सफल बनाने में पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कुछ सदस्य मौके पर सक्रिय रहे, जबकि कई लोगों ने पर्दे के पीछे रहकर सहयोग किया।

इस अवसर पर कल्याण ट्रस्ट की फाउंडर इंदरजीत कौर के साथ टीम की सदस्य डिंपल सिंह, रेखा शर्मा, कविता बत्रा, रितु सोनी और विनोद जैन सहित अन्य सहयोगियों ने सेवा कार्य में भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदला रास्ता, हवाई मार्ग से भारत पहुंचीं 150 सिंधी दुल्हनें

: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदला रास्ता, हवाई मार्ग से भारत पहुंचीं 150 सिंधी दुल्हनें

X