Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार

Updated on Monday, October 12, 2026 19:29 PM IST

निखिल
गुरुग्राम। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कराने को लेकर चल रहे आंदोलन की कड़ी में सोमवार को नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में पेंशन बहाली संघर्ष समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से इस संघर्ष में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की। साथ ही सरकार से मांग की कि ओल्ड पेंशन स्कीम को जल्द लागू किया जाए, क्योंकि यह कर्मचारियों के भविष्य का सवाल है। पुरानी पेंशन हर कर्मचारी का हक है और यह हक हर हाल में मिलना चाहिए।
बैठक की अध्यक्षता पेंशन बहाली संघर्ष समिति के गुरुग्राम जिला प्रधान डा. सुशील कटारिया ने की। बैठक में काफी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन और अन्य संगठन जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष डा. सुशील कटारिया ने पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी हैं। सेवानिवृति के बाद एक कर्मचारी की यह भविष्य निधि होती है। इसी से उसका व परिवार का जीवन सुगम तरीके से चलता है। पेंशन बंद होने के बाद कर्मचारियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसलिए ओल्ड पेंशन स्कीम कर्मचारियों के लिए जरूरी है।

-ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने में देरी ना करे सरकार
-नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में पेंशन बहाली संघर्ष समिति की बैठक
-स्वास्थ्य कर्मचारियों से आंदोलन में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील
-बोले-यह कर्मचारियों के भविष्य का सवाल, सरकार जल्द लागू करे योजना


कर्मचारी अपने नौकरी समय में सरकार और देश के लिए काम करते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली पेंशन अगर उनकी जरूरतों के अनुसार पर्याप्त नहीं होती है तो बुढ़ापे में उन पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। रिटायरमेंट के बाद दवाइयों, स्वास्थ्य सेवाओं, आवास और परिवार की जरूरतों का खर्च लगातार बढ़ता है। ऐसे समय में नियमित और भरोसेमंद पेंशन आय का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल से एसएनओ पूनम सहराय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य सभी विभागों में कार्यरत लाखों कर्मचारी दिन-रात अपनी ड्यूटी को पूरी निष्पक्षता और जिम्मेदारी से करते हैं। फिर भी रिटायरमेंट के बाद उनके भविष्य को लेकर कोई ठोस योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) में कर्मचारियों को वह सुरक्षा नहीं मिल रही जो पुरानी योजना में मिलती थी। इसलिए ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करना समय की मांग है। पूनम सहराय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से कर्मचारियों का ओपीएस के आंदोलन का पूर्ण समर्थन है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक अपने संस्थान में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के लिए पेंशन केवल एक भुगतान नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा का आधार है। इस सुरक्षा चक्र को मजबूत किया जाना चाहिए, ना कि कमजोर।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X