Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

Updated on Monday, September 28, 2026 19:04 PM IST

डॉ नदीम अहमद

नई दिल्ली: पंजाबी संस्कृति, मातृभाषा और विरासत को समर्पित सुन्नखी पंजाबन प्रतियोगिता-8 – Powered by रोज़ा हर्बल केयर का ग्रैंड फिनाले गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पीतमपुरा, दिल्ली में भव्य रूप से आयोजित किया गया। डॉटर्स डे के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाबी बेटियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक पहचान का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

आठ वर्षों से पंजाबी भाषा, संस्कृति और विरासत के संरक्षण के साथ बेटियों को सशक्त मंच दे रहा ‘सुन्नखी पंजाबन’


आठ वर्षों से बेटियों को अपनी प्रतिभा और पहचान प्रदर्शित करने का मंच दे रहा ‘सुन्नखी पंजाबन’ इस वर्ष भी संस्कृति और आधुनिक प्रतिभा के खूबसूरत संगम के रूप में सामने आया। फाइनल में प्रतिभागियों ने पंजाबी लोकगीत, भांगड़ा, नाटक, कॉमेडी और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने पैंतीस अक्षरी लिखकर पंजाबी भाषा के प्रति अपनी समझ और संस्कृति से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपने ज्ञान का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रूहानी संगीत समूह द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कीर्तन से हुआ। ‘सुन्नखी पंजाबन’ का उद्देश्य प्रतिभा को अवसर देने के साथ-साथ पंजाबी भाषा, संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना को प्रोत्साहित करना है। डॉटर्स डे पर आयोजित यह समारोह इसी विचार को समर्पित रहा।


संस्कृति और समाज से जुड़ी प्रसिद्ध हस्तियों तेजशवर सिंह और गुरप्रीत सिंह (सिंह साब) जैसे अतिथियों की उपस्थिति ने मंच की शोभा में चार चाँद लगा दिए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में ऐशली कौर रीन (भांगड़ा क्वीन), प्रिटी कौर (Mrs. India USA), राजन औजला (भांगड़ा कोच), जीत मथारू (इन्फ्लुएंसर), मीशा सरोवाल (अभिनेत्री) और नज़्म कौर (भांगड़ा कोच) शामिल रहे। प्रतियोगिता की संचालक डॉ. अवनीत कौर भाटिया ने कहा कि “सुन्नखी पंजाबन केवल सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पंजाबी विरासत के संरक्षण और बेटियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मंच है। पंजाब की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की क्षमता रखती हैं और यह मंच उन्हें अपनी प्रतिभा के साथ सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का अवसर देता है।”

विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार

प्रतियोगिता में प्रथम विजेता मान्या शर्मा को ₹5,100, प्रथम रनर-अप वंशिका मनहास को ₹3,100 और द्वितीय रनर-अप हरनीत कौर एवं रनजोत कौर को ₹2,100 का नकद पुरस्कार तथा सग्गी फूल प्रदान किए गए। उत्तराखंड वेंचर्स की ओर से विजेता को जिम कॉर्बेट की यात्रा, तथा रनर-अप को अमृतसर यात्रा का उपहार दिया गया।
प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। आठ वर्षों की अपनी यात्रा में ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने पंजाबी संस्कृति के संरक्षण के साथ बेटियों के सम्मान, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को एक साथ आगे बढ़ाया है। डॉटर्स डे पर आयोजित सीजन-8 का ग्रैंड फिनाले इसी संदेश का उत्सव बना कि बेटियां अपनी संस्कृति की वाहक होने के साथ-साथ हर मंच पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदला रास्ता, हवाई मार्ग से भारत पहुंचीं 150 सिंधी दुल्हनें

: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदला रास्ता, हवाई मार्ग से भारत पहुंचीं 150 सिंधी दुल्हनें

X