Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Updated on Friday, October 09, 2026 17:41 PM IST

निखिल
गुरुग्राम। गुरुवार को यहां लीला होटल में शुरू हुए तीन दिवसीय इको एशिया/इको इंडिया-2026 (एशियन पैसिफिक एसोसिएशन ऑफ इकोकार्डियोलॉजी एंड इंडियन एकेडमी ऑफ इकोकार्डियोलॉजी) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। यह सम्मेलन शेपिंग द न्यू इरा ऑफ कार्डिएक इमेजिंग थीम पर आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन के पहले दिन एग्जीक्यूटिव ऑर्गनाइजिंग प्रेसिडेंट आईएई डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा हृदय रोग में लक्षणों का इंतजार करना सही तरीका नहीं है। कई लोगों में हृदय की संरचना में बदलाव बिना किसी परेशानी के विकसित होते हैं और मरीज लंबे समय तक अनजान रहता है। आधुनिक इमेजिंग शुरुआती स्तर पर इन बदलावों को पकडऩे में मदद करती है। सम्मेलन में स्टेज-बी हार्ट फेल्योर पर विशेष चर्चा हुई। इस स्टेज में मरीज को कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते, लेकिन दिल की बनावट और काम करने के तरीके में बदलाव शुरू हो चुके होते हैं। साइंटिफिक कमेटी आईएई चेयरमैन डॉ. हंसा गुप्ता ने कहा कि इकोकार्डियोग्राफी और स्ट्रेन इमेजिंग जैसी जांचें दिल की कार्यक्षमता में हो रहे शुरुआती बदलावों को पहचानने में मदद करती हैं। इस स्तर पर पहचान से जीवनशैली में बदलाव और समय पर इलाज शुरू कर बीमारी को बढऩे से रोका जा सकता है।
इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. जे. ओह ने कहा कि कई डायबिटिक मरीजों को सीने में दर्द नहीं होता, लेकिन दिल की मांसपेशियों में बदलाव शुरू हो चुके होते हैं। इसलिए डायबिटीज की देखभाल सिर्फ ब्लॉकेज की जांच तक सीमित नहीं होनी चाहिए। विशेषज्ञों ने कहा कि डायबिटीज का असर सिर्फ धमनियों में ब्लॉकेज तक सीमित नहीं है। लंबे समय तक शुगर बढ़ा रहने से दिल की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिसे डायबिटिक कार्डियोमायोपैथी कहते हैं।
इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के अनुसार 2024 में भारत में 8.98 करोड़ वयस्क डायबिटीज से पीडि़त थे। इस दौरान नेशनल चेयरमैन डा. एचके चोपड़ा ने कहा कि बड़ी चुनौती इस तकनीक को विशेषज्ञ केंद्रों से निकालकर आम आबादी तक पहुंचाने की है। आईएसीसी चेयरमैन डा. कपिल खन्ना ने कहा इकोकार्डियोग्राफी अब सिर्फ बीमारी पहचानने की जांच नहीं है। यह गैर-आक्रामक, बिना रेडिएशन वाली और दोहराई जा सकने वाली जांच है जो इलाज के साथ भविष्य के जोखिम को समझने में भी मदद करती है।

Readers' Comments
Sanjay kumar 10/9/2026 8:47:48 PM

Great

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X