Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

Updated on Tuesday, October 13, 2026 10:57 AM IST

अमृतसर। भाजपा नेता अक्षय शर्मा को आज वाल्मीकि समाज का भी साथ मिलने का संकेत तब मिला जब भगवान वाल्मीकि आश्रम धूना साहिब ट्रस्ट संत समाज के गद्दी नशीन संत मलकीयत नाथ जी, संत सेवक नाथ जी, संत गिरधारी नाथ जी विशेष तौर पर उनके घर पहुंचे। संत समाज की ओर से अक्षय शर्मा को ट्रस्ट की ओर से 22 अक्टूबर को आयोजित किए जा रहे समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में उन्हें सबसे पहले आज आमंत्रित किया गया। अक्षय शर्मा के गृह से ही आमंत्रण देने की शुरुआत की गई।
इस समारोह में भाजपा के पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। संत मलकीयत नाथ जी की ओर से अक्षय शर्मा के हक में अरबदास की गई और आशीर्वाद दिया गया। आमंत्रण देने के समय ट्रस्ट के चेयरमैन ओम प्रकाश गब्बर जी ओर बाबा बलवंत नाथ जी भी खास तौर पर पहुंचे। इस अवसर पर संत मलकीयत नाथ जी ने कहा कि आज अक्षय शर्मा जी को इस खास दिन का आमंत्रण देने पहुंचे हैं ओर अरदास करने आए हैं कि वो समाज की भलाई के लिए जो कार्य कर रहे हैं उसके लिए उन्हें भगवान और बल दे। अक्षय शर्मा ने कहा कि वो बेहद आभारी हैं कि इस विशेष दिन के लिए उन्हें खास आमंत्रण मिला है।

प्रगट दिवस की शोभा यात्रा में मुख मेहमान के रूप में होंगे शामिल
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी रहेंगे मौजूद


इस मौके अक्षय शर्मा ने कहा केजी आज संत मलकियत नाथ जी और समस्त संत समाज का मेरे निवास पर पधारने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देती हैं। उनकी शिक्षाएं आज के समाज और विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। मैं सभी शहरवासियों, पंजाब वासियों और देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल हों और उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। संत समाज की ओर से आश्रम के विकास और धार्मिक गतिविधियों के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। संतों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव समाज को अच्छी दिशा दिखाता है।
इस मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन ओम प्रकाश गब्बर ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देती हैं। शोभायात्रा का उद्देश्य इन शिक्षाओं को गली-मोहल्लों और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है, ताकि आने वाली पीढ़ी भी भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों से प्रेरणा ले सके। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा का स्वागत हाल गेट स्थित केंद्रीय रविदास मंदिर में किया जाएगा फिर एक रथ के साथ शोभा यात्रा अलग अलग स्थानों पर घूमती हुई गिलवाली गेट पहुंचेगी जहां हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ओर अक्षय शर्मा स्टेज पर मौजूद रहेंगे ओर युवाओं को शिक्षाएँ देंगें

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

 'यौन शोषण करने वाले को बचा रही है कांग्रेस': जय इंदर कौर

: 'यौन शोषण करने वाले को बचा रही है कांग्रेस': जय इंदर कौर

X