Wednesday, 25 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी • गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण • गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी • गुरुग्राम: गांव सरहौल में पुनर्निमाण के बाद बंजारा चौपाल समर्पित • गुरुग्राम: कर्मबीर सिंह बोकन बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष • गुरुग्राम: वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी अनुभव को रॉयल स्कूल में विशेष सम्मान • गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी • सिरसा: 135वें एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब • गुरुग्राम: केवल सडक़, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रहे: विपुल गोयल • गुरुग्राम नगर निगम टॉप 1000 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को भेजेगा रिकवरी नोटिस

हरियाणा

गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी

Updated on Wednesday, November 25, 2026 18:27 PM IST


निखिल


गुरुग्राम। गुरुग्राम में 11 नवंबर को भौंडसी स्थित एक कंपनी के केमिकल सेफ्टी टैंक में जांच के दौरान तीन कर्मचारियों की हुई मृत्यु के मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य डॉ. सुषमा गोरियाल ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने संबंधित कंपनी के परिसर में पहुंचकर हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कंपनी प्रबंधन और मृतक कर्मचारियों के परिजनों के साथ संयुक्त बैठक कर पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की तथा पीडि़त परिवारों को न्याय एवं नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने के निर्देश दिए।

-राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य ने दिए निर्देश
-डा. सुषमा गोरियाल ने घटनास्थल का किया निरीक्षण


डॉ. सुषमा गोरियाल ने कंपनी प्रबंधन को निर्देश दिए कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों की पूर्ण अनुपालना करते हुए मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को निर्धारित मुआवजा उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना के तहत पात्र मृतक सफाई कर्मचारियों के परिवारों को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। इसलिए मुआवजा वितरण की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कंपनी अपने सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि आयोग इस मामले में पीडि़त परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने तथा जिम्मेदार पक्षों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगा।


राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य डॉ. सुषमा गोरियाल ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज और शहर की स्वच्छता व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी संबंधित अधिकारी सफाई कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी

: गुरुग्राम: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी

गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण

: गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण

गुरुग्राम: गांव सरहौल में पुनर्निमाण के बाद बंजारा चौपाल समर्पित

: गुरुग्राम: गांव सरहौल में पुनर्निमाण के बाद बंजारा चौपाल समर्पित

गुरुग्राम: कर्मबीर सिंह बोकन बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

: गुरुग्राम: कर्मबीर सिंह बोकन बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

गुरुग्राम: वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी अनुभव को रॉयल स्कूल में विशेष सम्मान

: गुरुग्राम: वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी अनुभव को रॉयल स्कूल में विशेष सम्मान

गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी

: गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी

सिरसा: 135वें एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

: सिरसा: 135वें एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुरुग्राम: केवल सडक़, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रहे: विपुल गोयल

: गुरुग्राम: केवल सडक़, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रहे: विपुल गोयल

गुरुग्राम नगर निगम टॉप 1000 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को भेजेगा रिकवरी नोटिस

: गुरुग्राम नगर निगम टॉप 1000 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को भेजेगा रिकवरी नोटिस

गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद खत्म करने को हुआ गठबंधन: नायब सिंह सैनी

: गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद खत्म करने को हुआ गठबंधन: नायब सिंह सैनी

X