Wednesday, 25 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी • गुरुग्राम: गांव सरहौल में पुनर्निमाण के बाद बंजारा चौपाल समर्पित • गुरुग्राम: कर्मबीर सिंह बोकन बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष • गुरुग्राम: वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी अनुभव को रॉयल स्कूल में विशेष सम्मान • गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी • सिरसा: 135वें एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब • गुरुग्राम: केवल सडक़, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रहे: विपुल गोयल • गुरुग्राम नगर निगम टॉप 1000 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को भेजेगा रिकवरी नोटिस • गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद खत्म करने को हुआ गठबंधन: नायब सिंह सैनी • गुरुग्राम में दो दिसंबर को होगा नारेडको नेक्स्टजेन लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026

हरियाणा

गुरुग्राम: वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी अनुभव को रॉयल स्कूल में विशेष सम्मान

Updated on Wednesday, November 25, 2026 18:19 PM IST


निखिल


गुरुग्राम। सेक्टर-95 वजीरपुर गुरुग्राम स्थित रॉयल पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में कक्षा 9वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अनुभव यादव को वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विशेष सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। अनुभव ने 19 से 21 नवंबर 2026 तक दिल्ली विश्वविद्यालय के रामानुजन कॉलेज में आयोजित दिल्ली स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए।

-अनुभव यादव को नकद राशि देकर किया सम्मानित
-दिल्ली स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026-27 में किया शानदार प्रदर्शन


उन्होंने दिल्ली स्टेट यूथ चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल (रजत पदक) तथा दिल्ली स्टेट जूनियर चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) प्राप्त किया। उन्होंने 65 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है कि उनका चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के लिए हुआ है, जिसका आयोजन हैदराबाद, तेलंगाना में होना निर्धारित है। यह चयन भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ के अंतर्गत हुआ है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में चेयरमैन राव महेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही अनुभव के मामा विक्रम सिंह यादव तथा उनके भाई दीपक सिंह यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विजय सिंह चौहान ने अनुभव यादव को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए 5,100 रुपए की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि राव महेंद्र सिंह यादव, विक्रम सिंह यादव एवं दीपक सिंह यादव सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का सम्मान एवं आभार के प्रतीक के रूप में स्मृति-चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। डॉ. विजय सिंह चौहान ने अनुभव को बधाई देते हुए कहा कि उसकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और देश का नाम रोशन करेगा।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी

: गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी

गुरुग्राम: गांव सरहौल में पुनर्निमाण के बाद बंजारा चौपाल समर्पित

: गुरुग्राम: गांव सरहौल में पुनर्निमाण के बाद बंजारा चौपाल समर्पित

गुरुग्राम: कर्मबीर सिंह बोकन बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

: गुरुग्राम: कर्मबीर सिंह बोकन बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी

: गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी

सिरसा: 135वें एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

: सिरसा: 135वें एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुरुग्राम: केवल सडक़, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रहे: विपुल गोयल

: गुरुग्राम: केवल सडक़, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रहे: विपुल गोयल

गुरुग्राम नगर निगम टॉप 1000 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को भेजेगा रिकवरी नोटिस

: गुरुग्राम नगर निगम टॉप 1000 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को भेजेगा रिकवरी नोटिस

गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद खत्म करने को हुआ गठबंधन: नायब सिंह सैनी

: गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद खत्म करने को हुआ गठबंधन: नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम में दो दिसंबर को होगा नारेडको नेक्स्टजेन लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026

: गुरुग्राम में दो दिसंबर को होगा नारेडको नेक्स्टजेन लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026

गुरुग्राम: 12 साल में धरातल पर बदलाव नहीं कर पाई है बीजेपी सरकार: पंकज डावर

: गुरुग्राम: 12 साल में धरातल पर बदलाव नहीं कर पाई है बीजेपी सरकार: पंकज डावर

X