Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी • सिरसा: 135वें एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब • गुरुग्राम: केवल सडक़, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रहे: विपुल गोयल • गुरुग्राम नगर निगम टॉप 1000 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को भेजेगा रिकवरी नोटिस • गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद खत्म करने को हुआ गठबंधन: नायब सिंह सैनी • गुरुग्राम में दो दिसंबर को होगा नारेडको नेक्स्टजेन लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 • वन्यजीवों के संरक्षण के लिए वनतारा ने मेडागास्कर से किया 10 साल का समझौता • गुरुग्राम: महीने में एक दिन श्रमदान करें ग्रामीण: मनोहर लाल • गुरुग्राम: सरपंच व पार्षद लोकतंत्र की जमीनी ताकत: नायब सिंह सैनी • गुरुग्राम: सरकारी अस्पतालों में हड़ताल रद्द होने के बाद राहत की सांस

हरियाणा

गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद खत्म करने को हुआ गठबंधन: नायब सिंह सैनी

Updated on Tuesday, November 24, 2026 19:15 PM IST


निखिल


गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह गठबंधन दिलों का गठबंधन है और प्राकृतिक गठबंधन है। पंजाब को मजबूत करने के लिए, पंजाब से गैंगस्टरवाद को खत्म करने के लिए और लोगों का सम्मान बढ़ाने के लिए हुआ है। अटल जी, आडवाणी जी के बाद मोदी जी ने पंजाब में गठबंधन की प्रथा को आगे बढ़ाया है। वे मंगलवार को यहां पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों, देशवासियों और पंजाब की संगत को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने हमेशा सेवा, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी हमें एकता और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढऩे की प्रेरणा देती हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने आगे कहा कि पंजाब में जिस प्रकार का तंत्र खड़ा हुआ है, वहां गैंगस्टरवाद, भ्रष्टाचार और लोगों को अपमानित किया जा रहा है। इस प्रकार का वातावरण देश में पहली बार पंजाब में देखा है। उन्होंनें पंजाब की जनता से आह्वान किया कि पंजाब से नशे को समाप्त कर एक नई दिशा का काम करें। किसानों, महिलाओं, गरीबों के उत्थान के लिए काम करेंगें।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में सत्ता में बैठी पार्टी के जिन लोगों ने ईमानदारी की बात की, उन्होंने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी के पवित्र स्थल के पास जाकर वायदे किए थे, लेकिन पंजाब की सरकार ने वे वायदे उल्टे कर दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को बचाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन ने गठबंधन किया है, वे धन्यवाद के पात्र हैं। शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व में यह प्राकृतिक गठबंधन है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का दिलों का गठबंधन है। इस गठबंधन की पंजाब की जनता को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन पंजाब में नशे को समाप्त कर एक नई दिशा का काम करेगा और किसानों, महिलाओं, गरीबों के उत्थान के लिए काम करेगा।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी

: गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी

सिरसा: 135वें एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

: सिरसा: 135वें एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुरुग्राम: केवल सडक़, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रहे: विपुल गोयल

: गुरुग्राम: केवल सडक़, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रहे: विपुल गोयल

गुरुग्राम नगर निगम टॉप 1000 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को भेजेगा रिकवरी नोटिस

: गुरुग्राम नगर निगम टॉप 1000 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को भेजेगा रिकवरी नोटिस

गुरुग्राम में दो दिसंबर को होगा नारेडको नेक्स्टजेन लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026

: गुरुग्राम में दो दिसंबर को होगा नारेडको नेक्स्टजेन लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026

गुरुग्राम: 12 साल में धरातल पर बदलाव नहीं कर पाई है बीजेपी सरकार: पंकज डावर

: गुरुग्राम: 12 साल में धरातल पर बदलाव नहीं कर पाई है बीजेपी सरकार: पंकज डावर

गुरुग्राम: महीने में एक दिन श्रमदान करें ग्रामीण: मनोहर लाल

: गुरुग्राम: महीने में एक दिन श्रमदान करें ग्रामीण: मनोहर लाल

गुरुग्राम: सरपंच व पार्षद लोकतंत्र की जमीनी ताकत: नायब सिंह सैनी

: गुरुग्राम: सरपंच व पार्षद लोकतंत्र की जमीनी ताकत: नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम: सरकारी अस्पतालों में हड़ताल रद्द होने के बाद राहत की सांस

: गुरुग्राम: सरकारी अस्पतालों में हड़ताल रद्द होने के बाद राहत की सांस

गुरुग्राम के सभी सार्वजनिक स्थानों, पार्कों में धूम्रपान पर पाबंदी

: गुरुग्राम के सभी सार्वजनिक स्थानों, पार्कों में धूम्रपान पर पाबंदी

X