Monday, 23 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: सरकारी अस्पतालों में हड़ताल रद्द होने के बाद राहत की सांस • गुरुग्राम के सभी सार्वजनिक स्थानों, पार्कों में धूम्रपान पर पाबंदी • अक्षय शर्मा लोकसभा स्पीकर का आशीर्वाद लेने पहुंचे दिल्ली • गुरुग्राम: लायंस स्कूल में स्वप्निल 2026 में विद्यार्थियों की दिखी प्रतिभा • गुरुग्राम: कार की कानूनी हिफाजत के लिए पुलिस की टोपी का सहारा • गुरुग्राम: नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में शुरू हुई अमृत फार्मेसी • गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव • गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स का हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान • रोहतक: हरियाणा का लोहा व्यापार देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार: अमित गुप्ता कासनिया • गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक

हरियाणा

गुरुग्राम के सभी सार्वजनिक स्थानों, पार्कों में धूम्रपान पर पाबंदी

Updated on Monday, November 23, 2026 19:17 PM IST

निखिल


गुरुग्राम। शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और तंबाकू के धुएं से मुक्त बनाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी सार्वजनिक स्थलों और पार्कों को नो स्मोकिंग जोन घोषित किया गया है। है। निगमायुक्त डॉ. पंकज ने इसके आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

-धूम्रपान करने वालों पर लगेगा जुर्माना, निगमायुक्त डॉ. पंकज ने जारी किया आदेश
-नो स्मोकिंग जोन के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
-15 दिनों के भीतर प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे नो स्मोकिंग जोन के बोर्ड


जारी आदेश के अनुसार, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (सीओटीपीए) तथा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध नियम, 2008 के प्रावधानों के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है। इसी क्रम में नगर निगम ने शहर के सार्वजनिक स्थलों को नो स्मोकिंग जोन घोषित करते हुए धूम्रपान, तंबाकू सेवन और सिगरेट एवं बीड़ी के टुकड़े इधर-उधर फेंकने पर सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। जारी आदेश में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बाजार, बस स्टॉप, बस स्टैंड और सार्वजनिक परिवहन के साधन, सभी पार्क, ग्रीन बेल्ट, खेल के मैदान और खुले सार्वजनिक स्थान, जिनका स्वामित्व, रखरखाव या प्रबंधन नगर निगम द्वारा किया जाता है। इनमें शेड, गजिबो और अन्य कवर किए गए ढांचे भी शामिल हैं, सभी कार्यालय, सामुदायिक केंद्र, पुस्तकालय, डिस्पेंसरी, पार्किंग स्थल और सार्वजनिक शौचालय परिसर आदि नो स्मोकिंग जोन में शामिल हैं। आदेश के अनुसार, इन स्थानों पर कोई भी व्यक्ति सिगरेट, बीड़ी, सिगार या किसी अन्य तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं कर सकेगा।

इसके साथ ही सिगरेट एवं बीड़ी के टुकड़े फेंकने और तंबाकू खाकर थूकने पर भी प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नो स्मोकिंग जोन में धूम्रपान करने वालों पर सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 की धारा 21 के तहत 200 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा सिगरेट एवं बीड़ी के टुकड़े इधर-उधर फेंकने तथा तंबाकू खाकर थूकने पर कार्रवाई की जाएगी। किसी प्रतिष्ठान द्वारा बार-बार नियमों का उल्लंघन किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आदेशों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत नगर निगम के संयुक्त आयुक्तों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (स्वच्छता एवं बागवानी शाखा) को अपने-अपने क्षेत्रों और पार्कों में नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर नो स्मोकिंग जोन के सूचना बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम नागरिकों को प्रतिबंध की जानकारी मिल सके।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: सरकारी अस्पतालों में हड़ताल रद्द होने के बाद राहत की सांस

: गुरुग्राम: सरकारी अस्पतालों में हड़ताल रद्द होने के बाद राहत की सांस

गुरुग्राम: लायंस स्कूल में स्वप्निल 2026 में विद्यार्थियों की दिखी प्रतिभा

: गुरुग्राम: लायंस स्कूल में स्वप्निल 2026 में विद्यार्थियों की दिखी प्रतिभा

गुरुग्राम: कार की कानूनी हिफाजत के लिए पुलिस की टोपी का सहारा

: गुरुग्राम: कार की कानूनी हिफाजत के लिए पुलिस की टोपी का सहारा

गुरुग्राम: नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में शुरू हुई अमृत फार्मेसी

: गुरुग्राम: नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में शुरू हुई अमृत फार्मेसी

गुरुग्राम: वैश्विक हिंदी परिवार के तत्वावधान में मनाया दीप पर्व दीपोत्सव

: गुरुग्राम: वैश्विक हिंदी परिवार के तत्वावधान में मनाया दीप पर्व दीपोत्सव

गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव

: गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव

गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स का हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान

: गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स का हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान

रोहतक: हरियाणा का लोहा व्यापार देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार: अमित गुप्ता कासनिया

: रोहतक: हरियाणा का लोहा व्यापार देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार: अमित गुप्ता कासनिया

पंचकूला में नर्सिंग ऑफिसर्स के सस्पेंशन के विरोध में 23 नवंबर को हरियाणा के सभी अस्पतालों में हड़ताल

: पंचकूला में नर्सिंग ऑफिसर्स के सस्पेंशन के विरोध में 23 नवंबर को हरियाणा के सभी अस्पतालों में हड़ताल

हरियाणा में पोर्टल और डिजिटल भुगतान प्रणालियों का होगा ऑडिट; सरकारी पैसे की बढ़ेगी सुरक्षा

: हरियाणा में पोर्टल और डिजिटल भुगतान प्रणालियों का होगा ऑडिट; सरकारी पैसे की बढ़ेगी सुरक्षा

X