Friday, 20 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव • गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स का हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान • रोहतक: हरियाणा का लोहा व्यापार देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार: अमित गुप्ता कासनिया • गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक • गुरुग्राम: नाइजीरियाई नागरिकों को भाए हरियाणवीं महिलाओं के बेकरी उत्पाद • गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा • गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर • नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ • गुरुग्राम: हेरिटेज क्वीन बन महिलाओं ने पलटे इतिहास के पन्ने • गुरुग्राम: लंदन में 100 भारतीय निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक मंच

हरियाणा

रोहतक: हरियाणा का लोहा व्यापार देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार: अमित गुप्ता कासनिया

Updated on Friday, November 20, 2026 19:23 PM IST

निखिल


रोहतक/गुरुग्राम। हरियाणा लोहा व्यापार संघ (एचएलवीएस) की ओर से वार्षिक सामान्य बैठक (एनुअल जनरल मीटिंग) एवं दिवाली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संपूर्ण आयोजन व्यवस्था संघ के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अमित गुप्ता कासनिया के मार्गदर्शन में की गई। समारोह में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोहा व्यापारियों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।

-हरियाणा लोहा व्यापार संघ की वार्षिक बैठक एवं दिवाली मिलन समारोह

 
कार्यक्रम में रोहतक के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। संघ पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं व्यापारियों का स्वागत किया। समारोह में व्यापारियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और संगठन की एकता एवं मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अमित गुप्ता कासनिया ने कहा कि हरियाणा का लोहा व्यापार प्रदेश की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। व्यापार की सफलता के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और ग्राहकों का विश्वास सबसे जरूरी है। आज के बदलते दौर में व्यापारियों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल व्यवस्था और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी सुविधाओं को अपनाना चाहिए।
रोहतक के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने अपने संबोधन में व्यापारियों से व्यापार के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में व्यापारियों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। इस दौरान भारत सरकार के एमएसएमई डेवलपमेंट एंड फैसिलिटेशन कार्यालय, करनाल के एडिशनल डेवलपमेंट कमिश्नर संजीव चावला ने स्कोप फॉर एमएसएमई डेवलपमेंट विषय पर प्रस्तुति दी। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर स्टील डीलर्स विषय पर स्टील कारोबार में एआई के उपयोग और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पेमेंट रिकवरी कोच रुशनीक सिंह ने इफेक्टिव पेमेंट रिकवरी एंड क्रेडिट मैनेजमेंट विषय पर व्यापारियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर संजय गडे ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। बिगमिंट के सीईओ ध्रुव गोयल ने भी व्यापारियों के साथ अपने अनुभव और व्यावसायिक जानकारियां साझा कीं।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: वैश्विक हिंदी परिवार के तत्वावधान में मनाया दीप पर्व दीपोत्सव

: गुरुग्राम: वैश्विक हिंदी परिवार के तत्वावधान में मनाया दीप पर्व दीपोत्सव

गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव

: गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव

गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स का हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान

: गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स का हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान

पंचकूला में नर्सिंग ऑफिसर्स के सस्पेंशन के विरोध में 23 नवंबर को हरियाणा के सभी अस्पतालों में हड़ताल

: पंचकूला में नर्सिंग ऑफिसर्स के सस्पेंशन के विरोध में 23 नवंबर को हरियाणा के सभी अस्पतालों में हड़ताल

हरियाणा में पोर्टल और डिजिटल भुगतान प्रणालियों का होगा ऑडिट; सरकारी पैसे की बढ़ेगी सुरक्षा

: हरियाणा में पोर्टल और डिजिटल भुगतान प्रणालियों का होगा ऑडिट; सरकारी पैसे की बढ़ेगी सुरक्षा

कपाल मोचन मेला आस्था, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक - मुख्यमंत्री

: कपाल मोचन मेला आस्था, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक - मुख्यमंत्री

पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी : मुख्यमंत्री

: पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी : मुख्यमंत्री

साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा पुलिस की बड़ी पहल

: साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा पुलिस की बड़ी पहल

प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने छह माह बदला संगठन का ढांचा

: प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने छह माह बदला संगठन का ढांचा

सीडीएलयू व एसपीईएफएल-एससी में हुआ एमओयू

: सीडीएलयू व एसपीईएफएल-एससी में हुआ एमओयू

X