Friday, 20 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: कार की कानूनी हिफाजत के लिए पुलिस की टोपी का सहारा • गुरुग्राम: नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में शुरू हुई अमृत फार्मेसी • गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव • गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स का हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान • रोहतक: हरियाणा का लोहा व्यापार देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार: अमित गुप्ता कासनिया • गुरुग्राम: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पांच वर्षीय ध्रुव की अटूट भक्ति की कथा से भक्त हुए भावुक • गुरुग्राम: नाइजीरियाई नागरिकों को भाए हरियाणवीं महिलाओं के बेकरी उत्पाद • गुरुग्राम में शुरू हुआ युवा महोत्सव, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा • गुरुग्राम: इंदिरा जी ने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर बनाया: पंकज डावर • नेस्ले कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का हुआ शुभारंभ

हरियाणा

प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने छह माह बदला संगठन का ढांचा

Updated on Friday, November 20, 2026 15:57 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अब "एक्शन मोड" में नजर आएगी। विपक्ष के हर नेरेटिव का जवाब देने के लिए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने एक्शन प्लान तैयार किया है। संगठनात्मक नियुक्तियों के साथ एसआईआर पर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने महज छह माह के कार्यकाल में संगठन को नई धार देने के साथ 27 संगठनात्मक जिलों में नए प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। जल्द ही जिला से लेकर बूथ तक नई टीम कमान संभालेगी।

एसआईआर पर कांग्रेस को जवाब देने को घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
27 संगठनात्मक जिलों में नए प्रभारियों की नियुक्ति


हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के अनुसार उनका फोकस संगठन की मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं की जनसमस्याओं के निवारण पर है। कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर पंचकूला स्थित पंचकमल कार्यालय में प्रदेश संगठन के पदाधिकारी और सरकार के मंत्री को जिम्मा सौंपा गया है। इसे न केवल संगठनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, बल्कि सरकार के पास धरातल पर जुड़े जन मुद्दों की जानकारी पहुंचेगी। बहरहाल, अर्चना गुप्ता का फोकस संगठन की कार्यशैली में बदलाव पर है, अब बैठकों में तैयार की रणनीति केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि धरातल पर इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर पर कांग्रेस के नेरेटिव का जवाब देने को लेकर तैयार की गई रणनीति। भाजपा हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सक्रियता बढ़ाएगी। पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बने रहें और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम नियमानुसार सूची में शामिल किए जा सकें, इसके लिए भाजपा प्रदेशभर में अभियान चलाएगी। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देगा और अनुपस्थित, अन्यत्र स्थानांतरित और संपर्क नहीं हो पाने वाले मतदाताओं की पहचान कर उनकी वास्तविक स्थिति का पता लगाएगा। साथ ही, पात्र नागरिकों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने नई टीम के साथ प्रदेशभर में सक्रियता बढ़ाने की रणनीति तैयार की है। सभी 90 विधानसभाओं से लेकर जिला व बूथ स्तर पर डॉ. गुप्ता कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी और कार्यकर्ताओं को आमजन तक भाजपा की नीतियां घर-घर पहुंचाने का जिम्मा सौंपा जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने संगठन को नई धार देने के साथ कार्यकर्ताओं से संवाद का एक्शन प्लान तैयार किया है।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: कार की कानूनी हिफाजत के लिए पुलिस की टोपी का सहारा

: गुरुग्राम: कार की कानूनी हिफाजत के लिए पुलिस की टोपी का सहारा

गुरुग्राम: नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में शुरू हुई अमृत फार्मेसी

: गुरुग्राम: नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में शुरू हुई अमृत फार्मेसी

गुरुग्राम: वैश्विक हिंदी परिवार के तत्वावधान में मनाया दीप पर्व दीपोत्सव

: गुरुग्राम: वैश्विक हिंदी परिवार के तत्वावधान में मनाया दीप पर्व दीपोत्सव

गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव

: गुरुग्राम: समाज में नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: विक्रम सिंह यादव

गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स का हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान

: गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स का हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल का ऐलान

रोहतक: हरियाणा का लोहा व्यापार देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार: अमित गुप्ता कासनिया

: रोहतक: हरियाणा का लोहा व्यापार देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार: अमित गुप्ता कासनिया

पंचकूला में नर्सिंग ऑफिसर्स के सस्पेंशन के विरोध में 23 नवंबर को हरियाणा के सभी अस्पतालों में हड़ताल

: पंचकूला में नर्सिंग ऑफिसर्स के सस्पेंशन के विरोध में 23 नवंबर को हरियाणा के सभी अस्पतालों में हड़ताल

हरियाणा में पोर्टल और डिजिटल भुगतान प्रणालियों का होगा ऑडिट; सरकारी पैसे की बढ़ेगी सुरक्षा

: हरियाणा में पोर्टल और डिजिटल भुगतान प्रणालियों का होगा ऑडिट; सरकारी पैसे की बढ़ेगी सुरक्षा

कपाल मोचन मेला आस्था, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक - मुख्यमंत्री

: कपाल मोचन मेला आस्था, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक - मुख्यमंत्री

पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी : मुख्यमंत्री

: पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी : मुख्यमंत्री

X